Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चलती ट्रक में प्रवासी मजदूर की मासूम बेटी से हैवानियत, ड्राइवर गिरफ्तार

बिजनौर। लॉकडाउन के इन गंभीर दिनों में लगातार प्रवासी मजदूरों के साथ कई तरह की घटनाएं देखने व सुनने को मिल रही हैं। प्रवासी मजदूर इन घटनाओं का शिकार भी हो रहा हैं। अब बिजनौर में प्रवासी मजदूर की नाबालिग बच्ची के साथ ट्रक में ट्रक ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। पुलिस ने ट्रक चालक को नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Recommended Video

    चलती ट्रक में प्रवासी मजदूर की मासूम बेटी से हैवानियत, ड्राइवर गिरफ्तार
    minor daughter of migrant labour misdeeds by truck driver in bijnor

    दरअसल, लॉकडाउन के दिनों में प्रवासी मजदूर एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए किसी ना किसी साधन के जरिए अपने घर पहुंचने के लिए वाहनों का सहारा ले रहे हैं। प्रवासी मजदूर के एक परिवार ने देहरादून से रुद्रपुर जा रहे एक ट्रक को अपना साधन बनाया और प्रवासी मजदूर परिवार सहित ट्रक में बैठ गया। हरिद्वार के चंडीघाट से चला ट्रक जब बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत नगीना चौराहे पर रुका तो शातिर ट्रक चालक ने प्रवासी मजदूर के परिवार को उतार दिया, लेकिन ट्रक में मौजूद प्रवासी मजदूर के परिवार की एक नाबालिग बच्ची को लेकर फरार हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक में नाबालिग बच्ची से हैवानियत कर डाली।

    उधर, ट्रक चालक जब ट्रक को लेकर फरार हुआ तो परिवार ने सड़क पर शोर मचाया, जिसके बाद परिवार ने धामपुर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना पर पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचित कर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी और ट्रक चालक को शेरकोट मार्ग पर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस ने ट्रक चालक के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक को जेल भेजा जा रहा है साथ ही नाबालिग बच्ची का मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+