VIDEO: छेड़छाड़ के आरोपी को भरी पंचायत में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

Recommended Video

      बिजनौर : मनचले युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस बेखबर

      बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पंचायत द्वारा कथित छेड़छाड़ के आरोपी युवक पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उसे ग्राम प्रधान पति ने लाठी से बुरी तरह पीटा। इस दौरान पंचायत में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पंचायत के दौरान पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

      man beaten brutally in panchayat

      जानकारी के मुताबिक, मामला बिजनौर के हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के उमरी पीर गांव का है। यहां सरताज पर आरोप है कि उसने बस में एक महिला से बैठते वक्त छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत के बाद शनिवार का ग्राम प्रधान के यहां पंचायत बुलाई। गांव के काफी लोग वहां मौजूद रहे। आरोपी युवक सरताज को भी बुलाया गया। इस दौरान सरताज ने छेड़छाड़ करने से पंचायत में साफ इनकार कर दिया। इसके बाद भरी पंचायत में ग्राम प्रधान के पति वकील अहमद ने आरोपी सरताज के साथ गाली गलौज करते हुए सरेआम लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पंचायत से अलग ले जाकर भी सरताज पर लाठी बरसाई गईं।

      युवक सरताज पर आरोप है कि वह आए दिन गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार मना करने पर भी नहीं माना, जिसके बाद ग्राम प्रधान पति ने पंचायत में उसकी पिटाई की है। पंचायत में सरताज की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने वीडियो के आधार पर थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि ग्राम प्रधान पति और अन्य खिलाफ इस मामले में एफआईआर होना तय है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+