प्रेमी के साथ दिखी पत्नी तो हाथ-पैर बांधकर पीटा, पंचायत के फरमान पर दिया तीन तलाक

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में प्रेमी के साथ पकड़ी गई एक महिला को पंचायत ने पति से तीन तलाक का फरमान सुना दिया। इससे पहले दोनों को ना केवल हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा गया, बल्कि मुंह काला कर जुलूस निकाला गया। पिटाई से युवक अधमरा हो गया।

पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

बिजनौर के रायपुर सादात (नगीना देहात) थानाक्षेत्र के एक गांव में नौशाद नाम का एक युवक अपनी परिचित महिला से मिलने उसके घर गया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला के पति की गांव में किराने की दुकान है। घटना के समय महिला का पति बाहर गया हुआ था। अचानक पति घर लौट आया। पति ने दोनों को आपत्तिनजक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद बवाल हो गया। पति अपनी पत्नी के प्रेमी को पीटते हुए गांव में ले गया।

मुंह काला कर गांव में जुलूस निकाला

मुंह काला कर गांव में जुलूस निकाला

मामला बढ़ने पर पंचायत बुलाई गई। इससे पहले महिला और नौशाद की जमकर पिटाई की गई। नौशाद का मुंह काला कर गांव में जुलूस निकाला गया। पंचायत ने महिला को तीन तलाक का फरमान सुनाया, जिसके बाद पति आरिफ ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पंचायत के फरमान पर पुलिस ने झाड़ा पल्ला

पंचायत के फरमान पर पुलिस ने झाड़ा पल्ला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जैसे तैसे ग्रामीणों से बचाया। उधर, पुलिस पंचायत के तुगलकी फरमान पर कुछ भी कहने से बच रही है। नजीबाबाद सीओ महेश कुमार का कहना है कि युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ ने पंचायत का मामला जानकारी में नहीं होने की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+