Bijnor Accident News: थ्री व्हीलर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो बच्चों सहित चार की मौत

Bijnor Road Accident: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (Bijnor) से सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे 74 पर एक अज्ञान वाहन ने थ्री व्हीलर में देर रात टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी और बेटे समेत चार लोगों की जान चली गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के एनएच 74 पर सिकंदरपुर गांव के पास हुआ है।

Bijnor Road Accident

ऐसा बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब थ्री व्हीलर सवार सभी लोग ऋषिकेश एम्स में मरीज को दिखाने जा रहे थे। थ्री व्हील सवार सभी लोग अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित सैनी सोमवार की रात करीब 10 बजे परिजनों के साथ मंडी धनौरा से ऋषिकेश एम्स जा रहा था।

जैसे ही रोहित हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे 74 पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर मोड़ के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई। झपकी आने से थ्री व्हीलर अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि थ्रीव्हीलर पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अकबराबाद पुलिस चौकी के दारोगा जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस की तत्काल मौके पर बुलाया गया। इस हादसे में रोहित सैनी उसकी पत्नी मीरा,पुत्री प्रिया सैनी और माही सैनी, पुत्र शिवम सैनी, तथा रोहित का साला विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया। इस हादसे में मीरा, उसका बेटा शिवम सैनी, प्रिया सैनी मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित, माही और विकास को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान विकास की भी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+