दूसरी जगह तय हो गई थी एयरहोस्टेस की शादी, बौखलाए शख्स ने दी खौफनाक मौत

बिजनौर। दुबई में एयर होस्टेस की नौकरी कर रही 27 वर्षीय नितिका को उसके घर बिजनौर में सिरफिरे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि नितिका की शादी तय हो गई थी, 2 दिसंबर को उसकी बारात आनी थी। इसी बात से बौखलाए युवक ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी।

डबर मर्डर की वारदात को दे चुका था अंजाम

डबर मर्डर की वारदात को दे चुका था अंजाम

घटना थाना स्योहारा के दौलताबाद इलाके की है। आरोपी अश्वनी उर्फ जॉनी ने चार दिन पहले बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता के लड़के राहुल और भतीजे कृष्णा की हत्या की थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए कोशिशें कर ही रही थी कि इसी बीच सोमवार को अश्वनी ने स्योहारा थानां क्षेत्र में एकतरफा प्यार में नीतिका पर उसके घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने नीतिका को हायर सेंटर मुरादाबाद के निजी अस्पताल कॉसमॉस में इलाज के लिए भेजा। यहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

दुबई में एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थी नितिका

दुबई में एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थी नितिका

27 वर्षीय नितिका आठ साल से दुबई में एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थी। दो महीने पहले वह शादी के लिए घर आई थी। 2 दिसंबर को नितिका की मुरादाबाद से बरात आनी थी। चर्चा है कि नितिका की शादी किसी और जगह तय होने की वजह से अश्वनी नाराज था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर रखी है। अभी तक हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस हत्याकांड को लेकर जनपद के पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसपी ग्रामीण विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी की तलाश की है रही है। कई थानों की पुलिस के साथ खेतों में कॉम्बिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+