बिजनौर: डबल मर्डर के फरार आरोपी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में डबल मर्डर के हत्यारोपी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भून डाला। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें आरोपी अश्वनी उर्फ़ जॉनी ने चार दिन पहले ही दो भाइयों को मौत के घाट उतारा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में हुआ है। यहां अश्विनी उर्फ जॉनी अपनी प्रेमिका की शादी किसी और जगह तय हो जाने से नाराज था। सोमवार को उसने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसके सीने में पांच गोलियां उतार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। फिलहाल गंभीर हालात में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य से केंद्र से मुरादाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस की मानें तो आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड व दिल्ली में दबिश दे रही है।

चार दिन पहले किया था डबल मर्डर
अश्विनी उर्फ जॉनी पर चार दिन पहले बिजनौर में ही अपने रिश्ते के भाइयों भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष भीम सिंह कश्यप के 26 वर्षीय पुत्र चंद्रभान उर्फ राहुल और 25 वर्षीय भतीजे कृष्णा पुत्र नरेश की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। आरोप था कि शराब पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश में हत्या की गई थी। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई थी कि इसी दौरान उसने प्रेमिका पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications