CAA: बिजनौर में सुलेमान की मौत के मामले में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की शिकायत

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बिजनौर के नहटौर में हुए उपद्रव के दौरान सुलेमान की मौत के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें, 20 दिसंबर को नहटौर में हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ था, इस दौरान गोली लगने से अनस और सुलेमान की मौत हुई थी।

caa protest in bijnor complaint against six policemen over suleman death

सुलेमान के भाई शुएब ने शनिवार को नहटौर थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक आशीष तोमर, स्वाट टीम के सिपाही मोहित व तीन अन्य पुलिसकर्मी सुलेमान को घर से घासमंडी के पास मदरसे के सामने वाली गली में ले गए। सिपाही मोहित ने अन्य पुलिसकर्मियों के कहने पर गोली मारकर सुलेमान की हत्या की। उधर, नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

20 दिसंबर को नहटौर में हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ था, इस दौरान गोली लगने से अनस और सुलेमान की मौत हुई थी। सलमान, कफील व ओमराज गोली लगने से घायल हुए थे। दरोगा आशीष तोमर, स्वाट टीम का सिपाही मोहित समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अनस को .32 बोर व सुलेमान को 9 एमएम की गोली लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+