बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मंदबुद्धि महिला को पीटा, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंदबुद्धि महिला को भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पकड़कर पीट दिया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। हाल ही में डीजीपी ओपी सिंह ने ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Bijnor police arrested 4 accused of mob lynching

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में भीड़ ने एक मंदबुद्धि महिला को बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया था। थाना चांदपुर के प्रभारी लव सिरोही के अनुसार, बुधवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे बसंतपुर गांव मे बच्चा चोर को लेकर भीड़ के हंगामे की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने उग्र भीड़ को महिला की पिटाई करते पाया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उस मंदबुद्दि महिला को भीड़ से बचाया।

वहीं, सुशीला का आरोप है कि महिला पहले तो बाहर केले के पेड़ के पास खड़ी थी फिर आंगन मे लेटी एक साल की बेटी को उठाने अंदर आ गयी। सुशीला ने शोर मचा दिया जिस पर भीड़ एकत्र हुई और महिला को बच्चा चोर मानकर पीटने लगी। थाना चांदपुर के प्रभारी लव सिरोही के अनुसार, इस मामले में मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अफवाह फैलाने के आरोप में एक अन्य युवक फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+