Bijnor News: बड़ी बहन को आया गुस्सा, रात में सोते समय ले ली अपनी ही दो मासूम बहनों की जान, जानें वजह

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिना और जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिजनौर जनपद में 13 साल की एक लड़की ने अपनी दो छोटी बहनों की रात में सोते समय हत्या कर दी। जिसमें एक की उम्र 5 साल है और दूसरे की उम्र 7 साल है।

दोनों मासूम बहनों की हत्या करने के बाद वह पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह बार-बार अपना बयान बदलती रही। आख़िरकार उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने स्वीकार किया कि उसने ही बहनों की हत्या की है।

bijnor-news-elder-sister-got-angry-took-the-lives-of-her-own-two-innocent-sisters-while-sleeping-a

आरोपी बहन को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं बड़ी बहन द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

सोते समय दिया घटना को अंजाम: यह पूरा मामला बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर जैत गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में गुरुवार की रात में पांच बहने और एक भाई अपनी मां के साथ सो रहे थे। इसी दौरान 13 वर्षीय बड़ी बहन उठी और उसने अपनी दो बहनों की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसने अपने चचेरे भाई को बुलाया और उससे कहा कि बहनों को किसी ने मार दिया है। उसके बाद चचेरे भाई द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। रात में डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गई। घटनास्थल पर रात में ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ किए।

इस बारे में बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा बताया गया कि डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची थी। परिवार वालों से पूछताछ की गई तो बड़ी बेटी अपना बयान बार-बार बदलती रही। कड़ाई से पूछताछ किया गया तो वह जुर्म स्वीकार कर ली।

अधिक काम करना पड़ता था इसलिए मार दी: दरअसल, जिन दोनों बहनों की हत्‍या हुई है वह आरोपी लड़की की सौतेली बहनें थीं। बड़ी बहन द्वारा बताया गया कि घर का सारा काम उसे ही करना पड़ता था। कई बार इसे लेकर उसने दोनों लोगों को समझाया लेकिन उन दोनों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।

इधर परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी जिसके चलते पिता की परेशानियों को देखकर भी उससे रहा नहीं जाता था। इसीलिए उसने अपने दोनों बहनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी लड़की को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+