बिजनौर: आधी रात में पेड़ से टकराई कार, सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने है।

Bijnor: Live CCTV footage of road accident surfaced

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात बिजनौर जिले के नांगल सोती में कामराजपुर गांव के समीप हरिद्वार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में थाना शिवाला कलां बिजनौर के जौनपुर गांव के रहने वाले सुदर्शन (50) और सचिन (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल (39) व तनिष्क (22) पुत्र सुदर्शन निवासी जौनपुर और रितेश (40) निवासी चांदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस की मानें तो कार सवार सभी हरिद्वार से लौट रहे थे। लौटते समय यह हादसा हुआ है। इस हासदे का लाइव सीसीटीवी फुटेस भी सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+