बिजनौर की ये महिला अफसर बार-बार क्यों हो जाती है सस्पेंड? जानिए इस बार 'पति' की क्या है भूमिका

बिजनौर, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लेखपाल के पद पर तैनात अंजुल त्यागी अपने कारनामों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। धामपुर तहसील में तैनात लेखपाल अंजुल त्यागी एक बार सस्पेंड होने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं। अब एक बार फिर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जानिए कौन हैं अंजुल त्यागी और वह क्यों बार-बार सस्पेंड हो जाती हैं।

लेखपाल अंजुल त्यागी, बार-बार क्यों हो रहीं सस्पेंड ?

लेखपाल अंजुल त्यागी, बार-बार क्यों हो रहीं सस्पेंड ?

अंजुल त्यागी बिजनौर जिले की धामपुर तहसील के नींदड़ खास गांव में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। अंजुल को करीब दो साल पहले रिश्वत लेने के मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। अंजुल की बहाली हो गई थी और वह फिर से ड्यूटी पर तैनात थीं, लेकिन उनका काम पति करता था। गांव के लोगों ने बिजनौर डीएम से लेखपाल अंजुल के गांव में नहीं आने की शिकायत की थी। गांववालों ने डीएम को बताया था कि अंजुल के स्थान पर उनके पति मयंक कुमार के गांव में जांच के लिए आते हैं और उनसे काम के बदले अवैध वसूली करते हैं।

लेखपाल की जगह पति जाता था क्षेत्र में, करता था अवैध वसूली

लेखपाल की जगह पति जाता था क्षेत्र में, करता था अवैध वसूली

गांववालों की शिकायत मिलने के बाद बिजनौर डीएम ने धामपुर एसडीएम मनोज कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम ने तहसीलदार को अंजुल त्यागी के खिलाफ की गई शिकायत पर जांच सौंप दी। तहसील की जांच में अंजुल की हकीकत सामने आ गई। जांच में पता चला कि लेखपाल अंजुल त्यागी को जो जांच सौंपी गई हैं उसके लिए वे स्वयं सर्किल में ना जाकर अपनी जगह पति मयंक कुमार को भेजती हैं।

डीएम के आदेश पर एसडीएम ने किया सस्पेंड

डीएम के आदेश पर एसडीएम ने किया सस्पेंड

अंजुल त्यागी के पति मयंक कुमार गांव वालों से काम के बदले अवैध वसूली भी करते हैं। यही नहीं, लोगों पर रौब जमाकर उनसे अभद्र व्यवहार भी करते हैं। तहसीलदार की रिपोर्ट को धामपुर एडीएम ने डीएम बिजनौर को भेजा, जिसके बाद डीएम ने मामले में एक्शन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+