Bijnor accident: तेज रफ्तार ट्रक और स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर, बस के परखच्चे उड़े, कई छात्रों की हालत गंभीर

Bijnor accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक बस में तेज रफ्तार की ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

bijnor-accident-truck-and-school-bus-collide-many-students-injured

इस बीच, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

दरअसल, बिजनौर के मॉडर्न एरा स्कूल की बस गुरुवार सुबह करीब 35 छात्र छात्राओं को उनके घर से लेकर स्कूल आ रही थी। बच्चों को लेकर बस मंडावर इलाके के रानीपुर में पहुंची थी, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक उसी में फंस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे।

हादसे के बाद आसपास के लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को बाहर निकालने के बाद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे में करीब 20 छात्र छात्राएं घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

वहीं जिला अस्पताल में भर्ती बच्चन का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+