बोतल में पेट्रोल लेकर ट्रेन के डिब्बे में घुसा शख्स, कहा- दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक गया, नहीं मिला न्याय

उत्तर प्रदेश के बिजनौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में एक शख्स बोतल में पेट्रोल लेकर घुस गया। घुसने के बाद उसने अपने आप को ट्रेन की बोगी में बंद कर लिया।

जानकारी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक उसे समझाया गया और बोगी से निकलने के लिए कहा गया लेकिन वह निकलने के लिए तैयार नहीं हुआ।

man-entered-a-train-with-petrol

बाद में मौके पर एसडीएम सदर अवनीश कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे तो किसी तरह उसे समझा कर ट्रेन की बोगी से बाहर निकाले। उसका आरोप था कि चार बीघे जमीन पर दबंग भूमिया कब्जा कर लिए हैं। अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट कर वह थक गया लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

दरअसल, चांदपुर क्षेत्र के पीपलसाना का रहने वाला भारत भूषण दिव्यांग है। उसका आरोप है कि उसकी चार बीघे भूमि पर दबंग माफिया ने कब्जा कर लिया है। भूमाफियाओं के कब्जे से जमीन खाली करवाने के लिए वह अधिकारियों से कई बार शिकायत किया।

भारत भूषण ने आरोप लगाया की शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा उसे न्याय नहीं दिलवाया गया। ऐसे में परेशान भारत भूषण शुक्रवार को बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा करीब 10:15 बजे गजरौला से नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में वह सवार हो गया।

इस दौरान ट्रेन का डिब्बा खाली था और वह अंदर प्रवेश करने के बाद गेट को बंद कर दिया। जानकारी मिलने के बाद वहां पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फायर कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

बोगी में व्यक्ति के बंद होने की जानकारी मिलने के बाद वहां यात्रियों की भीड़ भी लग गई। बाद में जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों द्वारा जांच कर उसे न्याय दिलाने की बात कही गई उसके बाद वह बाहर निकला। फिलहाल, इस घटना पर चलते रेलवे स्टेशन पर करीब 3 घंटे तक अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+