Youtuber मनीष कश्यप को मिली पटना हाई कोर्ट से जमानत, जानिए बेउर जेल में कब होगी रिहाई?
Youtuber Manish Kashyap Gets Bail: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले के फेक वीडियो के मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था, जिनको पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।
मनीष कश्यप पटना की बेउर जेल में बंद है। ऐसे में अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी कभी भी रिहाई हो सकती है। संभवत उनकी रिहाई आज यानी गुरुवार हो सकती है। मनीष के वकील ने उनकी जमानत की पुष्टि की है।

मार्च में हुई थी गिरफ्तारी
बुधवार को जस्टिस सुनील कुमार पंवार की सिंगल बेंच ने कुछ शर्तों पर मनीष कश्यप को नियमित जमानत दे दी है। मालूम हो कि इसी साल मार्च महीने में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी हुई थी। 12 मार्च 2023 को फेक वीडियो मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
बेऊर जेल में बंद है मनीष कश्यप
तमिलनाडु के फेक वीडियो मामले में मनीष कश्यप ने 18 मार्च 2023 को सरेंडर किया था। जिसके बाद कुछ दिनों के लिए उनको मदुरई जेल में रखा गया। हालांकि फिर उनको पटना के बेऊर जेल लाए गया, जहां वो तब से बंद है।
दो मामलों में मिली जमानत, जल्द होगी रिहाई
पटना हाईकोर्ट से मनीष को दो मामलों में जमानत दी गई है। इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के दो मामलों में जमानत दी जा चुकी है। सिविल कोर्ट से भी सभी केस में बेल मिल चुकी है। ऐसे में माना जा रहा था कि बेऊर जेल से उनकी 21 दिसंबर को रिहाई हो सकती है।
बेतिया के रहने वाले मनीष कश्यप यूट्यूबर हैं। वो अपनी वीडियो के जरिए राजनीतिक दलों को निशाने पर लेते हैं। इतना ही नहीं खुद पर हुई कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तक को अपने निशाने पर ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications