Bihar के इस ज़िले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार
World Largest Shivling In Bihar: दुनिया के सबसे बड़े रामायाण मंदिर में विश्व सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना अरेराज (मोतिहारी, बिहार) में 2025 तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

World Largest Shivling: धार्मिक स्थलों की वजह से बिहार की दुनिया भर में एक अलग पहचान है। वहीं अब बिहार के नाम एक विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित करने का रिकॉर्ड भी दर्ज होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक 2025 तक दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना अरेराज (मोतिहारी, बिहार) में होने वाली है। ग़ौरतलब है कि जिस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना होगी, वह दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर है।
20 जून 2023 से रामायण मन्दिर में शिवलिंग स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीन मंजिल के इस मंदिर में सबसे पहले गणपति के दर्शन होंगे। 3.76 लाख वर्गफुट में बन रहे विशाल मंदिर का मुख्य शिखर 270 फीट की ऊंचाई वाला होगा। हनुमान मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इसमें में 22 मन्दिर होंगे।
मंदिर के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही जा रही है। कैथवलिया-बहुआरा (केसरिया-चकिया पथ, पूर्वी चंपारण) में 2025 की आखिर तक विराट रामायण मन्दिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बाता कि करीब दो साल में मन्दिर के कुल 12 शिखरों को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।
मन्दिर में दाखिल होने के साथ ही सबसे पहले भगवान गणेश के दर्शन होंगे। इसके बाद आगे चलने पर काले ग्रेनाइट चट्टान से बने विशाल शिवलिंग का दीदार होगा। ग़ौरतलब है कि 250 टन वजन वाले ब्लैक ग्रेनाइट चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग बनाया जा रहा है। इसके साथ सहस्रलिंगम भी बनाया जाएगा। बताया जाता है कि आठवीं शताब्दी के बाद भारत में अब सहस्रलिंगम का निर्माण होगा।
210 टन वजन वाले शिवलिंग की ऊंचाई और गोलाई 33 फीट होगी। विशाल शिवलिंग को लाने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से चकिया से कैथवलिया तक सड़क और पुल-पुलिया के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की गुज़ारिश की गई है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications