Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कही ये बात
Women Reservation Bill: बिहार में महिला आरक्षण को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक बयानबाज़ी भी जारी है। महिला आरक्षण बिल पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी महिला आरक्षण पर प्रतिक्रिया दी थी, केंद्र सरकार के फ़ैसला का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की तो हम शुरू से ही मांग करते आ रहे हैं। वह लोग इस बिल को लागू नहीं करेंगे, जबकि यह आरक्षण लागू करना चाहिए था। अगर लागू करना होता तो वह लागू कर चुके होते।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या कोई यह बता सकता है कि महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा। वैस कानून बनाने का क्या मतलब है, जो लागू ही ना हो। उन लोगों ने OBC, बैकवार्ड और अल्पसंख्यकों को आरक्षण क्यो नहीं दिया। चाहते तो 8,9 साल पहले ही बिल लागू कर देते।
महिला आरक्षण पर वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सीपीआई नेत्री शगुफ्ता ताजवर ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में यह बिल लाना सियासी ट्रम्प कार्ड है। यह सिर्फ महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए एक चुनावी लॉलीपॉप है।
केंद्र सरकार अगर महिला के प्रति इतनी ज़्यादा ईमानदार है तो पहले महिलाओं के संरक्षण के लिए बिल लाए। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, दिन पर दिन वह हादसों का शिकार हो रही है। महिलाएं सुरक्षित रहेंगी तभी तो आरक्षण का लाभ ले पाएंगी। केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाज़ी की सरकार है, सिर्फ़ और सिर्फ़ कुर्सी की सियासत करती है। जनता के हितों से मतलब नहीं है। आगामी चुनाव में जनता केंद्र की भाजपा सरकार को जवाब ज़रूर देगी। केंद्र में सत्ता परिवर्तन ज़रूर होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications