जबरदस्ती हाथ पकड़ने वाले के सिर पर बजा दी चप्पलें, कान पकड़कर सॉरी बोलता रहा अधेड़

वहीं महिला के उग्र रवैए को देखते हुए अधेड़ बार-बार कान पकड़कर सॉरी बोलते हुए माफी मांग रहा था। लेकिन दोनों गुस्से से उस पर आग बबूला थीं। ये दिवाली के बाजार का मामला है।

पटना। धनतेरस की खरीदारी कर बाजार से लौट रही दो महिलाओं को देख एक अधेड़ ने अश्लील कमेंट करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिस की। पहले तो दोनों महिला अधेड़ के किए जा रहे अश्लील कमेंट को चुप चाप सुना लेकिन जैसे ही उसने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की दोनों महिलाएं उग्र हो गईं और बीच सड़क पर ही चप्पल से लगभग आधे घंटे तक अधेड़ की जमकर पिटाई की। इस दौरान बीच सड़क पर आने जाने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया और दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक जाम होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित दोनों महिलाओं को शांत कराया। फिर अश्लील कमेंट करते हुए बीच बाजार छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के उग्र रवैए को देखते हुए अधेड़ बार-बार कान पकड़कर सॉरी बोलते हुए माफी मांग रहा था। लेकिन दोनों गुस्से से उस पर हमला कर रही थीं। वहीं उसके खिलाफ थाने में भी लिखित शिकायत दी गई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

दिवाली का बाजार करके लौट रही थीं

दिवाली का बाजार करके लौट रही थीं

जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं का ये हाईवोल्टेज ड्रामा बिहार के बेगूसराय जिले में कल शाम को देखने को मिला। बेगूसराय रिफाइनरी की रहने वाली दोनों महिला कल शाम धनतेरस के मौके पर खरीददारी करने के लिए घर से बाहर निकली थीं। तभी उसके पीछे एक अधेड़ आदमी लग गया और वो लगातार उसके ऊपर कमेंट कर रहा था। वहीं अपने ऊपर किए जा रहे कमेंट को दोनों महिला चुपचाप सुन रही थीं। जिस से छेड़छाड़ करने वाले का हौसला और बढ़ा और उसने हाथ पकड़कर उससे कुछ कहने की कोशिश की।

कान पकड़कर मांगने लगा माफी

कान पकड़कर मांगने लगा माफी

जिसके बाद दोनों महिलाएं उग्र हो गईं और बीच बाजार में ही चप्पल से उसकी धुनाई करने लगीं। महिलाओं के किए जा रहे मारपीट को देखते हुए आसपास के लोग वहां जमा हुए और जब तक मामला समझते तब तक अधेड़ शख्स ने कान पकड़कर माफी मांगने लगा। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि इसने बीच बाजार महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, उन लोगों ने भी उसे मारना शुरू कर दिया। वहीं बीच बाजार हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह से पूरे शहर का ट्रैफिक जाम हो गया और ट्रैफिक जाम होने के चलते जब मौके पर पुलिस पहुंची तो किसी तरह अधेड़ व्यक्ति को महिलाओं के चंगुल से बचाया गया और उसे गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड की है।

धनतेरस पर हुई धुनाई

धनतेरस पर हुई धुनाई

वहीं महिलाओं ने लिखित शिकायत देते हुए उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाएं लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की बात कह रही हैं। छेड़छाड़ के चलते लगभग आधे घंटे तक पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था रुक गई थी। वहीं पूछताछ के दौरान ये पता चला है कि अधेड़ शख्स महिला के पड़ोस में ही किराए के मकान पर रहता था और घर से अकेले बाजार जाते देख उसका पीछा करने लगा। वहीं उसके साथ छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+