मेडिकल जांच और शिकायत दर्ज करने के लिए महिला लगाती रही गुहार,थाना अध्यक्ष ने बदसलूकी कर भगाया

Bihar Police के दामन पर एक बार फिर दाग़ लगा है, शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला से बदसलूकी कर थानाअध्यक्ष ने उसे भगा दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद शिकायत दर्ज किया गया।

woman was asking for medical test and filing a complaint, Muzaffarpur Police misbehaved

Muzaffar Police News: बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर आये दिन सवालिया निशान लग रहे हैं। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर ज़िले का है, जहां दुष्कर्म पीड़िता शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंची तो, वहां मौजूद थाना अध्यक्ष ने उसके साथ बदसलूकी की। मामला रफा दफा करने का दबाव बनाया, पीड़िता नहीं मानी तो उसे डांट फटकार कर वहां से भगा दिया।

19 वर्षीय पीड़िता थाने में मौजूद अधिकारियों से मेडिकल जांच करवाकर शिकायत दर्ज करवाने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। थाने से उसे भगा दिया गया। वहीं जब मामला तूल पकड़ने लगा तो मंगलवार को प्राथमिकि दर्ज हुई। जबकि मामला रविवार का है और शिकायत दो दिन बाद दर्ज हुई।

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने पार्षद पति विजय झा (वार्ड 41) पर गंदा काम करने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले उसने आरोपी से विजय झा से 1 लाख रुपये क़र्ज़ लिया था। हर महीने 3 हज़ार रुपये महीना ब्याज देने के लिए उसके दफ्तर जाती थी।

रविवार को आरोपी ने उसे कॉल कर ब्याज का पैसे देने के लिए कहा, इस पर पीड़िता ने कहा कि रात 8 बज रहे हैं अभी कैसे आ सकती हूं। इस पर आरोपी ने कहा कि उसे पैसे की सख्त ज़रूरत है इसलिए वह अभी ही पैसे देने आए। इस पर युवती उसे पैसा देने के लिए आरोपी के पुरानी बाजार स्थित दफ्तर गई थी।

युवती पैसे पैसे देकर लौट रही थी, इसी दौरान आरोपी ने कमरे का दरवाज़ा बंद कर लिया और उसके साथ गंदा काम किया। युवती घर वापस लौटी तो मां को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद आरोपी विजय झा और वार्ड पार्षद सीमा पीड़िता के घर पहुंची। धमकी दी की किसी से कुछ नहीं कहना है क्योंकि मुझे कोई कुछ नहीं कर सकता।

रात काफी होने की वजह से पीड़िता ने शिकायत नहीं की, जब सुबह हुई तो वह शिकायत करने महिला थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष और वहां मौजूद कर्मियों ने लिखित शिकायत लेने से इनकार कर दिया। मामला को रफा दफा बनाते हुए बदसलूकी कर भगा दिया। वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद शिकायत दर्ज हुई। राघव दयाल (डीएसपी टाउन) ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र के पैसों के लेन देन में दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+