भयानक बाढ़ की चपेट में फंसी महिला ने नाव में दिया बच्चे को जन्म
हालांकि एनडीआरएफ के प्रशिक्षित डॉक्टर और बचाव कर्मियों ने इस स्थिति को कुशलता से संभाला और टीम की देखरेख में जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित प्रसव के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
पटना। बिहार में आई भयानक बाढ़ की कहर ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों को दैनिक काम करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जसकी जानकारी वहां मौजूद एनडीआरएफ की टीम को दी गई। जब तक एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और महिला को नाव पर बैठाते हुए अस्पताल ले जाने की कोशिश की तब तक रास्ते में ही नाव पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। नाव पर जन्म लेने वाला बच्चा बिल्कुल स्वास्थ्य है। मामला बिहार के मधुबनी जिले का है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी ब्लॉक में चारों तरफ से लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं। इसी दौरान बेनीपट्टी के कहरारा गांव के रहने वाले अहमद की पत्नी को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। फिर इस बात की जानकारी वहां मौजूद एनडीआरएफ की टीम को दी गई। जिसके बाद उसे नाव पर सवार कर अस्पताल ले जाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाव में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

नाव पर बच्चे को जन्म देने वाली हर्जाना खातून के पति अहमद का कहना है कि जैसे ही मेरी पत्नी को पेट में दर्द शुरू हुआ हम लोग एनडीआरएफ नाव से बाढ़ प्रभावित अपने गांव के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए निकल गए। हालांकि एनडीआरएफ के प्रशिक्षित डॉक्टर और बचाव कर्मियों ने इस स्थिति को कुशलता से संभाला और टीम की देखरेख में जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित प्रसव के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications