ममेरे भाई पर आया दिल तो पति की करा दी हत्या, साजिश रचने वाली महिला पहुंची सलाखों के पीछे
मौत के बाद उसकी पत्नी झूठ का रोना रोने लगी, मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसकी पत्नी को संभाला। लेकिन मामले का पर्दाफाश भी उसी वक्त हो गया जब घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो शूटरों को धर-दबोचा।
पटना। भाई-बहन के बीच एक पवित्र रिश्ता उस वक्त कलंकित हो गया जब प्यार में पागलपन का भूत सिर चढ़ बोलने लगा। बिहार के नालंदा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने रिश्तेदारी में लगने वाला भाई के प्यार में एक महिला इतनी दीवानी थी कि उसने अपने पति कि हत्या की खौफनाक साजिश रच दी और बहाना बनाते हुए अपने पति के साथ घर से निकली जहां उसके प्रेमी 'भाई और शूटर' पहले से ही मौजूद थे। मौका मिलते ही उसने गोली चला दी जिससे घटनास्थल पर ही महिला के पति की मौत हो गई।

मौत के बाद उसकी पत्नी झूठ का रोना रोने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसकी पत्नी को संभाला। लेकिन मामले का पर्दाफाश भी उसी वक्त हो गया जब घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो शूटरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शूटर ने घटना की सारी हकीकत बता दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की सरगना पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में महिला का प्रेमी नहीं आ सका जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार थाना इलाके के नकटपुरा गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पति-पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी ने गोली चला दी गोली से महिला के पति कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो युवकों को पकड़ा जिससे घटना का सारा राज पर्दाफाश हो गया। वहीं महिला को हिरासत में लिए जाने के बाद से आसपास के लोग महिला के खिलाफ गुस्से में हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए DSP निशित प्रिया ने बताया कि जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रहने वाले नीतीश कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने शहर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी पत्नी की रची खौफनाक मौत की साजिश कामयाब हो गई। गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके ममेरे भाई से था। जिसका विरोध उसका पति हमेशा करता आ रहा था फिर इन दोनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश रची, साजिश के तहत उसकी हत्या का प्लान उसकी पत्नी ने तय किया और डॉक्टर के यहां ले जाने के बहाने उसे बाहर लाई और फिर उसकी हत्या करा दी गई। फिलहाल इस मामले में शूटर के साथ-साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications