भीषण बाढ़ के बीच चलती नाव में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नाम पड़ा वर्षा

पटना। बिहार में आई भयानक बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले में प्रकाश में आया है। जहां इस बार प्रलयकारी बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी और धीरे-धीरे यहां पानी का स्तर कम हो रहा है लेकिन लोगों को आने जाने के लिए अभी भी नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। कल रात अचानक एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई फिर उसे नाव पर बैठाते हुए शहर ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि दोनों को गंभीर हालत में परिजन नाव चलाते हुए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और बच्चे तथा उसकी मां की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं बीच नदी में जन्म लेने वाली बच्ची को परिवार वाले ने वर्षा नाम रखा है।

भीषण बाढ़ के बीच चलती नाव में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नाम पड़ा वर्षा

मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के धुरीयाही पंचायत के मरगाहा के रहने वाले राजकुमार की पत्नी कोशल्या देवी को कल देर रात अचानक पेट में दर्द होने लगा जिसे इलाज के लिए परिवार वाले नाव पर सवार कर अस्पताल ले जाने लगे तभी बीच गंगा में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि परिवार वालों के द्वारा तेजी से नाव चलाते हुए महिला को मनिहारी घाट लाया गया जहां से चारपाई पर रखकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। बेहोशी हालात में कौशल्या को देख अस्पताल के डॉक्टर ने तुरंत उसका इलाज करना शुरु कर दिया फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं जहां बच्ची और उसकी मां दोनों की हालत बिल्कुल स्वस्थ बताई जा रही है।

वही इस घटना को लेकर पंचायत के मुखिया राजकुमार नें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव से अधिक दूर स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण कई महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती है और नाजुक हालत में दम तोड़ देती है। तो अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चे और उसकी मां को अस्पताल लाया गया था तभी उसकी हालत गंभीर थी लेकिन अब धीरे-धीरे दोनों की हालत में सुधार हुआ है और दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+