कमरे से बाहर निकला इंस्पेक्टर तो गांव से बेदखल की गई महिला

रंगरसिया ये इंस्पेक्टर जैसे ही लोगों के हाथ आया तुरंत लात-घूंसों से इसका स्वागत किया गया। वहीं जब इस बात की जानकारी जिले के एसपी को मिली तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड किया।

पटना। गैर मर्दों के साथ नाजायज संबंध के आरोप में एक महिला को पंचायत ने गांव छोड़ने का फैसला दे दिया। मामला बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र का है जहां सिरिसिया मौजे गांव में एक महिला के घर से सब इंस्पेक्टर को रंगरेलिया मनाते ग्रामीणों ने खुद पकड़ा था।

कमरे से बाहर निकला इंस्पेक्टर तो गांव से बेदखल की गई महिला

रंगरसिया ये इंस्पेक्टर जैसे ही लोगों के हाथ आया तुरंत लात-घूंसों से इसका स्वागत किया गया। वहीं जब इस बात की जानकारी जिले के एसपी को मिली तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर मामले की जांच शुरु कर दी। इंस्पेक्टर की जमकर धुनाई के बाद गांव के लोगों ने महिला को पंचायत में खड़ा किया और उसे गांव से निकल जाने का आदेश दे डाला।

कमरे से बाहर निकला इंस्पेक्टर तो गांव से बेदखल की गई महिला

बता दें की महिला के अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद गांव ने महिला के पूरे परिवार को पंचायत में हाजिर होने के आदेश दिए। इसके बाद महिला और उसके परिवार ने भी पंचायत में खूब मांफी मांगी लेकिन पंचायत ने तीन दिनों के भीतर महिला को गांव से चले जाने का आदेश दे डाला।

पंचायत का अपने फैसले पर अडिग रहने से पीड़ित परिवार भी डर गया और गांव छोड़कर कहीं दूसरी जगह चला गया। इसके बाद इस मामले की शिकायत गोपालगंज अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में की गई जिसमें मुखिया, सरपंच समेत 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि इन लोगों के द्वारा दर्जनों परिवार के साथ मारपीट पहले भी की जा चुकी है और जाति सूचक गाली देने का काम किया जाता रहा है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+