आपत्तिजनक मांग का आरोप लगाकर महिला ने सीओ को चप्पलों से पीटा

सीओ की पिटाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने सीओ की दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि राजस्व रसीद कटवाने के नाम पर सीओ ने उससे आपत्तिजनक मांग की। हालांकि मामले की पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सीओ के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bihar co

जानकारी के मुताबिक गायघाट धाने के अंतर्गत जाया गांव की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि सीओ और एक कर्मचारी ने राजस्व रसीद कटवाने के नाम पर उससे आपत्तिजनक मांग की। महिला ने इस बात पर सीओ की चप्पलों से पिटाई कर दी। सीओ की पिटाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। वहीं, सीओ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। सीओ ने कहा कि वह इस मामले में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+