Bihar News: 'UP में भेड़िए की दहशत, बिहार में सियार का हमला', झुंड में निकल कर ढूंढ रहे शिकार, कई ज़ख़्मी
Bihar Siyar Hamla News: उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में लोग भेड़िए के हमलों से दहशत में हैं। वहीं अब बिहार के भी कई ज़िलों से जंगली जानवरों के तांडवों की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले का है, जहां लोग सियार के हमलों से ख़ौफ़ज़दा हैं।
ग्रामीणों की मानें तो 4 से 5 की झुंड में निकलकर सियार शिकार पर निकल रहा है। सदर थाना क्षेत्र (मुजफ्फरपुर) के एक गांव में 12 से ज्यादा लोगों पर सियार ने हमला कर ज़ख्मी कर दिया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमला के बाद सियार घनी झाड़ियों में घुस जाता है। वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। 3 जगहों पर पिंजरा लगाने के बाद भी अभी तक एक भी सियार काबू नहीं किया जा सका है।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के वक्त घर से बाहर नहीं निकले। अकेले खेतों में काम करने भी नहीं जाएं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सियार की दहशत से बच्चे स्कूल जाने से भी डर रे हैं। माधोपुर की दो पंचायतों की करीब दस हजार से ज्यादा की जंगली जानवरों के हमले से दहशत में जी रही है।

हसन चक बंगरा गांव (शेरपुर पंचायत, सदर थाना क्षेत्र, मुजफ्फरपुर) में एक दर्जन से ज़्यादा लोगों पर सियार जानलेवा हमला कर चुका है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी सियार की टोली का शिकार हो चुकी है। एक साथ 4 से 5 की तादाद में निकले सियार की टोली लोगों को शिकार बना रही है। ज़्यादातर बच्चों पर हमले हो रहे हैं। जख्मी को SKMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications