Bihar News: क्या जूता-मोज़ा पहन कर Exam दे सकेंगे छात्र, जानिए इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा के नियम और समय
Bihar School Examination Committee (BSEC) ने बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2025 में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए राज्य के 38 जिलों में कुल 1585 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस बार, बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 29 लाख 94 हजार 781 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिसमें 10वीं कक्षा के 15.85 लाख और 12वीं कक्षा के 12.90 लाख छात्र शामिल हैं।
BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी के बीच होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएँगी। विद्यार्थी बिहार बोर्ड ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर परीक्षा की समय सारणी देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड परीक्षा के नियम और समय: परीक्षाओं के आयोजन के लिए बिहार स्कूल परीक्षा समिति ने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो विद्यार्थी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर किया जा सकता है। बिहार बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का समय: प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जिसके लिए छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी और इसके लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।
2 साल तक लग जाएगा प्रतिबंध: यदि कोई विद्यार्थी मुख्य द्वार बंद होने के बाद दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता है, तो उसे बिहार बोर्ड परीक्षा से 2 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के सफल आयोजन के लिए ये आवश्यक दिशा-निर्देश और समय सारणी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों में मदद मिलेगी और वे परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications