फिर NDA में शामिल होंगे नीतीश कुमार? राज्यसभा के उपसभापति से मुलाकात के बाद अटकलें हुईं तेज
Nitish to join NDA again? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनकी अगुवाई में पटना में विपक्षी नेता भाजपा को हराने के लिए लामबंद हुए थे, उन्हीं नीतीश कुमार के बारे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो यू-टर्न लेते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, ये अटकलें बिहार सीएम नीतीश कुमार की पटना में राज्यसभा के उपसभापति और जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश से मुलाकात के बाद लगाई जा रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये बैठक पूरे डेढ़ घंटे तक चली।
हालांकि उपसभापति के कार्यालय ने अनुसार ये केवल सीएम और उपसभापति के बीच केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी और ये बैठक केवल 15 मिनट की ही थी।
गौरतलब है कि एक साल पहले अगस्त में भाजपा से अचानक गठबंधन तोड़ने के बाद लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के साथ सरकार बनाने से पहले हरिबंश से मुलाकात की थी। इसलिए नीतीश कुमार की हरिवंश के साथ इतनी लंबी बैठक अहम मानी जा रही है।
याद रहे जेडीयू तो एनडीए गठबंधन से बाहर हो गया था लेकिन हरिबंश राज्यसभा उपाध्यक्ष की सीट पर बरकरार रहे थे। कई लोगों का इस संबंध में मानना था कि हरिबंश के माध्यम से नीतीश कुमार भाजपा के साथ संचार का रास्ता खुला रखा है।
नीतीश कुमार हरिवंश की मुलाकात के बाद नीतीश कुमार के दोबारा एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है महाराष्ट्र एनसीपी की तरह बिहार में नीतीश कुमार की एनसीपी का भी विभाजन हो सकता है।
ऐसा दावा इसलिए भी किया जा रहा हैं क्योंकि बीते पांच दिनों से बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के संग मीटिंग कर रहे हैं।
हरिवंश के साथ उनकी मुलाकात से अटकलें शुरू हो गईं कि क्या उन्हें जनता दज यू में विभाजन की आशंका है या क्या वह राजद के साथ गठबंधन पर पार्टी के भीतर मूड को भांपने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडिया टुडे में सूंत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू में राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बहुत नाराजगी है क्योंकि जनता दल-यूनाइटेड के कई सांसदों ने 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया था। जीतने वाले जेडीयू सांसद इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं उन्हें 2024 के लिए टिकट से वंचित ना कर दिया जाए।
याद रहे 23 जून को पटना में विपक्ष की बैठक के बाद, पार्टी के कई नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्र में आने से खुश नहीं दिखे।












Click it and Unblock the Notifications