‘ऑडियो-वीडियो वायरल कर दूंगा’ फ़र्ज़ी BSF कमांडेंट का महिला ने खोला काला चिट्ठा, फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार

Fake BSF Commandant News: बिहार के अरवल से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने खुद को बीएसएफ कमांडेंट बताया और एक महिला से नज़दीकी बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनो काफी करीब आ गए और फिर आरोपी दीपक कुमार ने अपना काला कारनामा शुरू किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

खरसा गांव (मेहंदिया थाना क्षेत्र) का रहने वाला दीपक कुमार खुद को बीएसएफ कमांडेंट बताते हुए सोशल मीडिय पर अनजान लड़कियों से दोस्ती करता था। यही नहीं व्हाट्सएप्प और फएसबुक पर कमांडेंट जैसी तस्वीर लगाकर अनजान युवतियों को झांसे में लेता था।

will make your video viral Woman opens black letter of fake BSP Commandant arrested in filmy style

अब तक कई महिलाओं और युवतियों को वह अपना शिकार बना चुका है। एक बार फिर वह शिकार की तलाश में रोहतास जिला की एक महिला के संपर्क में आया। अपने झूठे वादे, प्यार और वफा की बातें कर उसे भी भरोसे में लिया। शादी का झांसा देकर गंदी हरकत करने लगा।

पीड़ित महिला ने आरोपी दीपक कुमार (फ़र्ज़ी कमांडेंट) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि कथित कमांडेंट दीपक कुमार (आरोपी) ने शादी का झांसा देकर गंदा काम किया और 11 लाख रुपये भी ठग लिए।

पीडिता ने कहा कि शादी के लिए दबाव बनाने पर धमकी देता था कि ऑडियो औऱ वीडियो वायरल कर दूंगा। जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 171, 376, 406, 420, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

फर्जी बीएसएफ कमांडेंट दीपक कुमार, उसके पिता और पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। महिला थाना अध्यक्ष और सदर थाना पुलिस के साथ QRT ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+