बिहार: अवैध संबंधों में बीवी ने की पति की हत्या, कई दिनों तक शव के साथ रहती रही वो

अरवल। बिहार के अरवल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सनुकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला कई दिनों तक अपने पति के शव के साथ रहती रही। इस दौरान उसने सबूत छिपाने के उद्देश्य से कई हथकंडे भी अपनाए, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने विनोद सिंह का शव बरामद कर लिया। साथ ही मृतक विनोद सिंह की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और चचेरे देवर, ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

कई दिनों तक पति के शव के रहती रही पत्नी

कई दिनों तक पति के शव के रहती रही पत्नी

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, हत्या का ये सनसीखेज मामला अरवल जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सकरी गांव का है। गांव निवासी विनोद सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। एसपी राजीव रंजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विनोद सिंह की पत्नी का चचेरे देवर जो कि असम राइफल में कार्यरत है से कई वर्षों से अवैध संबंध था और इसी संबंध के कारण उसने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने ही घर में शव को ठिकाने लगाने के लिए रखा था लेकिन ग्रामीणों की सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस ने कई दिनों से सडे पड़े लाश को बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करने के उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।

संवेदनाओं का लाभ लेने के लिए पति के शव पर विलाप करती रही पत्नी

संवेदनाओं का लाभ लेने के लिए पति के शव पर विलाप करती रही पत्नी

महिला की चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के एक सप्ताह पूर्व उसने सिविल कोर्ट में अपने पति के सुसाइड करने को लेकर आवेदन भी दिया था। ताकि इस प्रकार की घटना में उसे पूरी तरह से फायदा मिल सके। इस आवेदन को भी नगर थाना की पुलिस ने जब्त किया है। घटना को अंजाम देने वाली पत्नी पुलिस द्वारा बरामद शव के समक्ष विलाप करती थी ताकि पुलिस को उस पर तनिक भी शक ना हो सके और उसे इस संवेदना का पूरी तरह से लाभ मिल सके लेकिन इसी बीच नगर थाने की पुलिस ने उसके सारी अरमानों पर पानी फेर दिया।

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोले राज

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोले राज

जब उसके मोबाइल फोन बरामद कर कॉल डिटेल्स निकाले गए तो पूरा मामले का खुलासा हुआ। वहीं, इकलौते भाई विनोद सिंह की मौत के उपरांत नगर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची उनकी बहन गायत्री कुमारी ने पुलिस के समक्ष अवैध संबंध और अकूत संबंधी को हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी महिला के चचेरे देवर, ससुर समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। मृतक की बहन ने कहा कि उनके भाई फोन पर लगातार इस बात की जिक्र करते थे कि उनकी हत्या पत्नी शिवानी सिन्हा कभी भी करा सकती है।

मालमे की जांच में जुटे एसपी

मालमे की जांच में जुटे एसपी

अरवल के एसपी राजीव रंजन ने कहा कि हत्या के बाद विनोद कुमार के शव को उनके घर से बरामद कर जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में संपत्ति विवाद और चचेरे देवर से अवैध संबंध के दो बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी शिवानी सिन्हा, उसके चचेरे ससुर रामदीप, देवर सावन कुमार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+