सात साल पहले लापता हो गए पति की तस्वीर लेकर खोजती रही पत्नी, तलाशते हुए उन तक कैसे पहुंची?

पटना। पिछले सात वर्षों से लापता पति को ढूंढ रही महिला ने आखिरकार उनको खोज निकाला। बिहार के भागलपुर जिला के जगशर इलाके की निवासी महिला सोणमिण प्रकाश के पति किसी वजह से सात साल पूर्व गायब हो गए थे। इस दौरान महिला और उनकी बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और साथ ही खुद भी पति को ढूंढने के लिए निकल पड़ी। इस दौरान महिला अपने सभी रिश्तेदारों को पति की फोटो भेजकर तलाश करती रही।

wife found her husband after he lost before seven years

इसी कड़ी में कुछ दिन पहले बिलासपुर निवासी महिला ने फोन करके बताया कि एक एंबुलेंस में उसने एक घायल व्यक्ति को ले जाते हुए देखा है, जिसका चेहरा आपके लापता पति से मिल रहा है। इतनी जानकारी मिलने के बाद महिला सोनमणि अपनी बेटी के साथ बिलासपुर पहुंच गई। फिर उस महिला से बात कर उस जगह को ढूंढ निकाला, जहां उसका पति किराये के मकान में रहता था। मकान मालिक ने इस बात में हामी भरी कि उसका पति यहीं रहता है लेकिन किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी नहीं है।

फिर महिला ने अपने स्तर से कुछ अस्पतालों में पता करने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद दीपांशु काबरा ने महिला पुलिस की रक्षा टीम को मोहन लाल का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। रक्षा टीम ने महिला और उनकी बेटी के साथ कई अस्पतालों में जाकर तलाश की और आखिरकार शुक्रवार को बिलासपुर के बृहस्पतिबाजार स्थित एक अस्पताल में सात साल से गायब मोहन लाल मिल गया।

महिला और उनकी बेटी मोहन लाल से मिलकर काफी खुश हुए। पुलिस की तरफ से मिली मदद के लिए महिला सोनमणि ने रक्षा टीम और आईजी दीपांशु काबरा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+