बच्चों ने पुलिस को बताया- मम्मी ने चाकू से पापा को मार डाला

पटना : अवैध प्रेम संबंध को लेकर अड़चन पैदा कर रहा पति को पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची जब वह गहरी नींद में सोया हुआ था तभी चाकू से उसके सीने पर वार करते हुए उसे दर्दनाक मौत दे दिया गया। जब इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तभी उसके दोनों मासूम बच्चे उसी कमरे में डर के मारे सोए हुए थे और अपनी आंखों से मां की दरिंदगी को देख रहे थे ।किस तरह वह बार बार चाकू से उसके पिता की हत्या कर रही थी। वही घटना को अंजाम देने के बाद अपने परिवार वालों के साथ मिलकर लाश को पड़ोस के खेत के पास फेंक दिया।

बच्चों ने देखा पिता का खून

बच्चों ने देखा पिता का खून

जब सुबह आसपास के लोगों ने गांव के दामाद की लाश देखी तो मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ करना शुरु कर दिया जिसके बाद दबी जुबान से दोनों बच्चे ने मौत की आंखों देखी हाल बताते हुए कहा कि मेरी मां ने ही चाकू से पिता की हत्या कर दी है। बच्चे की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत मृतक की शिक्षिका पत्नी और उसके साथ ससुर साले को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह गांव के ही रहने वाले एक शिक्षक लड़के से प्रेम करती थी इसमें उसका पति अड़चन पैदा करता था इसीलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए ऐसा किया।

प्रेम में बना रोड़ा तो उतार दिया मौत के घाट

प्रेम में बना रोड़ा तो उतार दिया मौत के घाट

यह मामला बिहार के लखीसराय जिले में प्रकाश में आया है जहां पत्नी के द्वारा धोखे से पति को ससुराल बुलाया गया और उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई। महिला कई वर्षों से अपने मायके में रहकर ही और स्कूल में शिक्षिका थी। इसी बीच उसका पड़ोस के रहने वाले शिक्षक विनोद कुमार से संपर्क बढ़ा और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के इतने दीवाने हो गए कि रोजाना घर आने जाने और शारीरिक संबंध बनाने लगे इस बात की भनक जब उसके पति को लगी तो वह लगातार इसका विरोध कर रहा था जिसे देखते हुए लड़की के मायके वाले ने एक खौफनाक साजिश रची और उसे रास्ते से हटाने के लिए ससुराल बुलाया जब वह खाना खाकर सो गया तभी अन्य लोगों की मदद से उसकी पत्नी ने चाकू गोदकर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी।

मम्मी ने पापा को चाकू से मार डाला

मम्मी ने पापा को चाकू से मार डाला

मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बताया कि कबैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर बस्ती के पास तड़के सुबह मिली एक जवान युवक की लाश देखने के बाद सभी दंग रह गए जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की और इस मामले में मृतक के दोनों बच्चे ने हकीकत सामने लाते हुए कहा की देर रात जब पापा गहरी नींद में सोए हुए थे तभी मम्मी ने चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी फिर नाना नानी और परिवार के अंय सदस्यों ने उनकी लाश को ले जाकर खेत के पास फेंक था। इस हत्या का कारण अवैध प्रेम संबंध है जिसे आरोपी महिला ने खुद स्वीकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+