परदेस गए पति की आई याद तो पत्नी ने देवर के साथ किया ऐसा काम कि घर छोड़कर भागना पड़ा

रिश्तों की अहमियत आजकल दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। ताजा मामला है बिहार के आरा का जहां पति परदेश में रहकर नौकरी कर रहा था वहीं पत्नी उसके भाई के साथ प्रेम का खेल खेल रही थी।

पटना। रिश्तों की अहमियत आजकल दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। ताजा मामला है बिहार के आरा का जहां पति परदेस में रहकर नौकरी कर रहा था वहीं पत्नी उसके भाई के साथ प्रेम का खेल खेल रही थी। राज तब खुला जब वो गर्भवती हो गई। पति की गैरमौजूदगी में बच्चे की मां बनने की बात जब परिजनों और आसपास के लोगों को पता चली तो दोनों देवर-भाभी घर छोड़कर फरार हो गए। जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो वह भी परदेस से अपने घर पहुंचा और पत्नी को खोजने निकला। इसी बीच दोनों प्रेमी जोड़े ने थाने पहुंचे कोर्ट में शादी करने की बात कही।

एक साल से घर नहीं आया था पति

एक साल से घर नहीं आया था पति

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के आरा जिला के संदेश थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव की रहने वाली निशा (काल्पनिक नाम ) की शादी वर्ष 2014 रमेश से हुई थी। शादी के बाद दोनों कुछ दिन साथ रहे फिर रमेश नौकरी करने गुजरात चला गया। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा था, जब कभी छुट्टी मिलता वह प्रदेश से अपने घर आता था। इसी बीच उसे एक बच्चा भी हुआ लेकिन पिछले 1 साल से उसका पति परदेश से घर नहीं लौटा। घर पर पत्नी और उसके एक छोटे बच्चे रहते थे।

1 साल के बच्चे को छोड़ घर से भागी

1 साल के बच्चे को छोड़ घर से भागी

खुद को अकेला महसूस करते हुए पति की गैरमौजूदगी में निशा को अपने रिश्तेदार देवर से प्रेम हो गया। फिर प्यार का इजहार के बाद दोनों देवर भाभी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगे। यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था इसी बीच निशा गर्भवती हो गई। जब उसके गर्भवती होने की बात आसपास के लोगों ने सुना तो तरह तरह के सवाल करते वह उसके चरित्र पर उंगली उठाने लगे। साथ ही गुजरात में रह रहे उसके पति को भी इस बात की जानकारी दी गई। पत्नी की बेवफाई की बात सुनने के बाद पति भी वहां पहुंचा। तब तक काफी देर हो चुकी थी निशा हमेशा के लिए पति का साथ छोड़ प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने के लिए घर से फरार हो गई थी। वहीं 1 साल का मासूम बच्चा घर में जोर जोर से रो रहा था। जिसे आसपास के लोगों ने संभाला।

कोर्ट में शादी करेंगे दोनों

कोर्ट में शादी करेंगे दोनों

पति के साथ आसपास के लोग थाने गए और पत्नी की कहानी बताई। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दोनों थाने पहुंचे और अपने आप को बालिक बताते हुए कोर्ट से शादी करने की बात बताई जिसे सुनने के बाद उसके पति का सर चकराने लगा गया तो मासूम बच्चा अपनी मां की गोद में जाने के लिए तड़पता रहा। लेकिन बेरहम मां अपने नए पति के साथ नई दुनिया बसाने चली गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए संदेश थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों बालिक है इस परिस्थिति में महिला अपने पहले पति को तलाक देते हुए दूसरी शादी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+