'मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, दुश्मन हर जगह सक्रिय हैं', तेजप्रताप को किससे खतरा? क्यों मांगी सुरक्षा
Tejpratap Yadav News: अपने विवादित बयानों और निजी जीवन को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार मामला और भी गंभीर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने दावा किया है कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं इस वक्त खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए।' तेजप्रताप के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। इसके बाद खबरें आईं कि इस रिश्ते से नाराज़ होकर लालू यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी, दोनों से बाहर कर दिया। अब जब तेजप्रताप खुद को असुरक्षित बता रहे हैं, तो सवाल उठ रहे हैं। क्या ये सिर्फ पारिवारिक विवाद है या कुछ और गहरी सियासी कहानी चल रही है?

'मेरी जान को खतरा है'
तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बिहार के पूर्व मंत्री और निलंबित राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, 'अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं... मेरी जान को खतरा है।'
तेजस्वी यादव ने क्या कहा है?
वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने पिता और भाई तेजस्वी यादव के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, बिहार के पूर्व मंत्री और निलंबित राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, 'पिता जी को मेरी शुभकामनाएं। उनको मेरी भी आयु लगे। उनका भविष्य उज्जवल हो। तेजस्वी जी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है।'
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav New Tweet: 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग नहीं कर पाओगे', तेज यादव ने दिया बड़ा संकेत












Click it and Unblock the Notifications