Tej Pratap Yadav New Tweet: 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग नहीं कर पाओगे', तेज यादव ने दिया बड़ा संकेत
Tej Pratap Yadav Tweet: परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पूरे आठ दिन बाद रविवार को चुप्पी तोड़ी और पहला ट्वीट सुबह 5.30 बजे किया, जिसमें उन्होंने इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने मम्मी-पापा को जयचंद से बचने की सलाह दी थी तो वहीं अब आठ घंटे भीतर उन्होंने फिर से ट्वीट करके कहा है कि 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग नहीं कर पाओगे, जल्द बेनकाब करूंगा'।
आपको बता दें कि तेज ने एक्स पर लिखा है कि ' मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।#TejParatapYadav.'

सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल
फौरी तौर पर तेज की बातों का मतलब लोग ये निकाल रहे हैं कि शायद वो तेजस्वी को बचाने के लिए कह रहे हैं कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग नहीं कर पाओगे और कृष्ण से अभिप्राय उनका अपने पिता लालू यादव से है। फिलहाल तेज के नए ट्वीट से एक बार फिर से सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि 'आखिर तेज किसे जयचंद कह रहे हैं, कौन सी साजिश नाकाम करना चाह रहे हैं।'
इससे पहले तेज प्रताप ने एक्स पर क्या लिखा था?
'मेरे प्यारे मम्मी पापा....
मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।#TejParatapYadav.( तेज प्रताप के सोशल अकाउंट से)

क्या तेजस्वी हैं जयचंद? (Tej Pratap Yadav)
अब तेज प्रताप ने 'जयचंद' किसके लिए बोला, इस पर अब लोग सवाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इसे तेजस्वी यादव से जोड़ दिया है। कुछ यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि तेजस्वी, तेज प्रताप को हटाकर अपने सीएम पद का रास्ता साफ कर रहे हैं।' फिलहाल तेज प्रताप की पोस्ट ने नई बहस को जन्म दे दिया है।
लालू यादव ने 25 मई को तेज से पार्टी -परिवार से निकाला था
आपको बता दें कि तेज प्रताप का कथित प्रेमकांड सामने आने के बाद लालू यादव ने उन्हें पिछले रविवार को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन्होंने एक्स पर इसकी घोषणा की थी।
पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है
उन्होंने Tweet किया था कि- 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।'
सवालों के घेरे में लालू समेत पूरा परिवार (Tej Pratap Yadav)
इस पोस्ट के बाद से लालू समेत पूरा परिवार सवालों के घेरे में हैं। तो वहीं तेज प्रताप की तथाकथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के परिवारवालों ने भी कहा है कि 'लालू के परिवार वाले उन्हें धमका रहे हैं। अनुष्का को बदनाम किया जा रहा है, तेज के साथ तेजस्वी ने बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया है।'
'लालू ने जबरन ऐश्वर्या राय से तेज की शादी करवाई थी'
तो वहीं तेज के मामा सुभाष यादव तेज प्रताप के साथ खड़े हैं, उन्होंने लालू के बारे में कहा है कि 'उन्होंने जबरन ऐश्वर्या राय से तेज की शादी करवाई थी।'
तेज और अनुष्का की तस्वीर वायरल (Tej Pratap Yadav)
आपको बता दें कि 24 मई को तेज प्रताप के अकाउंट से एक तस्वीर वायरल हुई थी। लड़की का नाम तेज ने अनुष्का बताया था और कहा था कि वो उससे 12 साल से प्रेम करते हैं। इस फोटो के सामने आते ही हंगामा मच गया था।
'मेरा सिस्टम हैक हो गया था ,वायरल तस्वीर में सच्चाई नहीं है'
हालांकि कुछ देर बाद तेज ने कहा था कि 'मेरा सिस्टम हैक हो गया था ,वायरल तस्वीर में सच्चाई नहीं है।' लेकिन विपक्ष लगातार तेज पर सवाल उठा रहा था जिसके बाद 25 मई को लालू ने ट्वीट करके तेज को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया और परिवार से भी बेदखल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications