Bihar News: जन विश्वास यात्रा में RJD को तेजस्वी ने क्यों बताया ‘माई-बाप पार्टी’, समझिए सियासी मायने

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार विधानसभा में जहां महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी राजद नेता तेजस्वी यादव एनडीए के मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (एनडीए) के ख़िलाफ़ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा निकाली है। अपनी यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता राजद को माई (MY) पार्टी है।

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra

मैं राजद को माई पार्टी बताने वाले लोगों को यह साफ कर देता हूं कि राजद माई पार्टी के साथ-साथ बाप (BAAP) पार्टी भी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि BAAP का मतलब (बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी, पुअर ग़रीब) है। B से बहुजन, A से अगड़ा, A से आधी आबादी और P से पुअर (गरीब), BAAP पार्टी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग A to Z वाले लोग हैं, बांटने और तोड़ने की सियासत नहीं करते हैं। हमारी पार्टी (राजद) में सभी वगर्ग के लोग आ गए हैं। इसलिए यह कहता हूं कि राजद सिर्फ माई की पार्टी नहीं, बाप की भी पार्टी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनमत को फिर से धोखा दिया है, उनके पास कोई विज़न नहीं है। तंज़ भरे लहजे में कहा कि नीतीश कुमार 'कुर्सी कुमार' हैं। सत्ता काबिज़ करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हम नीतीश कुमार के साथ हर काम में साथ चलने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने ही किनार कर लिया।

सीएम नीतीश कुमार जिस भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते थे। आज उसी के साथ जाकर सरकार बना ली। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने तो आपकी (नीतीश कुमार) DNA रिपोर्ट तक की बात कह दी थी। भाजपा वाले यह बताएं कि क्या अब नीतीश कुमार की रिपोर्ट आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+