Bihar: अब हो गया खुलासा, आखिर ट्रेन से क्यों उतर गई थी दुल्हन ? पति पर फोड़ा ठीकरा

हनीमून के लिए पति के साथ दार्जिलिंग के लिए जा रही दुल्हन काजल ने आज ट्रेन से उतरने की घटना का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। उसने बताया कि न किसी ने उसे अगवा किया न ही इसमें कोई लव स्टोरी थी। महिला ने आज रेल न्यायालय के सामने उस दिन की पूरी घटना का खुलासा कर दिया। महिला ने मजिस्ट्रेट को एक एक बात बताई।

महिला ने कहा कि उस दिन ट्रेन में पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई फिर क्या था यह अनबन धीरे धीरे बड़ा बवाल बन गया। काजल ने बताया कि उसे पति की बात इतनी बुरी लगी कि उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। फिर उसने बड़ा कदम उठाने को ठान ली। वह गुस्से में रात में किसी स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर यहां-वहां करती रही, लेकिन रात में डर के मारे वह एक दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। उसे यह भी पता नहीं था कि वह किस ट्रेन में चढ़ी है। गुस्से में ही मोबाइल भी कहीं गिर गया।

Honeymoon in Darjeeling bihar Kajal

वह जिस ट्रेन में बैठी थी, वह दिल्ली जाने वाली थी। मोबाइल नहीं होने के कारण किसी से कॉनटैक्ट नहीं हो सका। किसी तरह गुरुग्राम पहुंच गई। पास में कुछ ही पैसे थे, लेकिन थकान होने की वजह से वह कहीं ठहरना चाह रही थी। जब गुरुग्राम में मकान खोजने लगी तो एक महिला उसे थाने ले गई। थाने में फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। फिर घर वाले आकर महिला को साथ ले गए। महिला पति से अभी भी नाराज बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+