कौन हैं उप-मुख्यमंत्री बनने जा रहे तारकिशोर प्रसाद जिन्हें सुशील मोदी की जगह लाया गया?

पटना- बिहार में इस बार सुशील कुमार मोदी की जगह बीजेपी के जिस एक नेता को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सबसे ज्यादा चल रही है, वह हैं पार्टी विधान मंडल के नेता तारकिशोर प्रसाद। प्रसाद को मोदी की जगह लाने की एक सबसे बड़ी वजह तो ये हो सकती है कि वह उनकी तरह ही वैश्य समाज से आते हैं। यही नहीं बिहार बीजेपी में तारकिशोर दिग्गज नेता सुशील मोदी के भी बहुत ही नजदीकी माने जाते हैं। इसलिए पार्टी ने अगर उन्हें विधान मंडल दल का नेता बनाया है तो यह भी तय है कि इसके पीछे भी सुशील मोदी का ही हाथ है; और अगर वह डिप्टी सीएम बन गए तो सुशील मोदी का सरकार में प्रभाव फिलहाल बने ही रहने की संभावना है।

Who is Tarkishore Prasad, who is going to become Deputy CM, who was replaced by Sushil Modi?

Recommended Video

    Tarkishore Prasad होंगे Bihar के नए Deputy CM ?, Sushil Modi को मिलेगा ये पद ! | वनइंडिया हिंदी

    तारकिशोर प्रसाद इस साल लगातार चौथी बार कटिहार सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के डॉक्टर राम प्रकाश महतो को 10,519 मतों से हराया है। हालांकि, 2015 में जदयू से अलग चुनाव लड़ने के बावजूद उनकी जीत का अंतर 14,894 वोटों का रहा था और उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को ही हराया था। 64 साल के तारकिशोर प्रसाद की कटिहार जिले की राजनीति में अच्छी दखल रही है।

    2020 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल अपने हलफाने में उन्होंने अपना पेशा खेती और व्यापार दोनों बताया है। अगर संपत्ति की बात करें तो वह एक करोड़पति राजनेता हैं, जिन्होंने 1.9 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें उनके पास 49.4 लाख रुपये चल संपत्ति के रूप में है और 1.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के भी वे मालिक हैं। तारकिशोर के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा सुशील मोदी की छुट्टी के बावजूद बिहार बीजेपी में वैश्य लॉबी का और खुद उनके वर्चस्व का कायम रहना माना जा रहा है और पार्टी में इसको लेकर अंदरूनी सुगबुगाहट की भी खबरें मिल रही हैं।

    पार्टी विधान मंडल दल का नेता चुने के बारे में 12वीं पास तारकिशोर प्रसाद का कहना है कि, 'मुझे यह जिम्मेदारी मिली है और मैं इस ड्यूटी को अपनी पूरी क्षमता से निभाऊंगा।' लेकिन, अगले उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा है, 'मैं इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।' इससे पहले एनडीए विधायक दल ने रविवार को नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया,लेकिन उप मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

    उधर सुशील मोदी की डिप्टी सीएम पद से छुट्टी की अटकलों पर लगभग मुहर लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया- ''आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता।'' खुद सुशील मोदी ने ट्विटर पर अपने बायो से डिप्टी सीएम का पद हटा लिया है। कहा जा रहा है कि सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से निकाल कर केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। इसकी वजह एक तो यह है कि लोजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव होना है और उसके जरिए सुशील मोदी को चुन कर उच्च सदन में नई प्लेसमेंट दी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+