Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं सुशील मोदी की पत्‍नी Jessie George? जिनकी सियासी एंट्री से बदल सकता है बिहार का चुनावी समीकरण

Who is Sushil Modi wife Jessie George: बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पत्‍नी जेसी जॉर्ज (Jessie George) के बयान ने बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। सुशील मोदी की पत्‍नी जेसी जॉर्ज ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने की इच्‍छा जाहिर की है।

जेसी जॉर्ज ने राजनीति में एंट्री करने की इच्‍छा अपने दिवंगत पति सुशील कुमार मोदी की पुण्‍यतिथि (13 मई 2025) के दिन व्‍यक्‍त की। जॉर्ज ने पटना के रविंद्र भवन में एक श्रद्धांजलि सभा के मंच से कहा, "मैं भी चुनाव लड़ना चाहती हूं, मेरे चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी को लेना है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का फैसला सर्वमान्‍य होगा।"

Who is Sushil Modi wife JC George

स्‍वर्गीय सुशील मोदी की पत्‍नी जेसी जॉर्ज के इस बयान के बाद अब बिहार में सियासत गरमा गई है। सवाल उठ रहा है कि दशकों तक बिहार की राजनीति का जाना माना चेहरा रहे सुशील मोदी की राजनीतिक विरासत कौन आगे बढ़ाएगा? क्‍या भाजपा सुशील मोदी की पत्‍नी को इस चुनाव में मौका देगी? अगर भाजपा के टिकट पर जॉर्ज को बिहार चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो किसका टिकट कटेगा, किस सीट पर उनकी दावेदारी हो सकती है?

कौन हैं जेसी जॉर्ज?

बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पत्‍नी जेसी जॉर्ज का जन्‍म केरल में हुआ है। रोमन कैथोलिक परिवार में जन्‍मीं जॉर्ज ने मुंबई से पढ़ाई की है और इतिहास विषय में पीएचडी हैं। सुशील मोदी के करीबी और भाजपा नेता शैलेन्‍द्र ओझा ने वनइंडिया को बताया कि "जेसी जॉर्ज ने केंद्रीय स्‍कूल में भी पढ़ाया है। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय में बतौर लेक्‍चरर और बाद में बतौर प्राचार्या के पद कार्यरत रहीं। जॉर्ज सितंबर 2024 में रिटायर हो चुकी हैं। 1985 में सुशील मोदी से लव मैरिज होने के बाद जेसी जॉर्ज पटना शिफ्ट हो गईं और तब से पटना में ही रह रही हैं। Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस का टारगेट सेट, इस बार का क्या है गेम प्लान?

एक नजर में हो गया था प्‍यार

सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज जब पढ़ाई कर रहे थे, तभी दिल्‍ली से मुंबई ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। सेकेंड क्लास बर्थ में दोनों ने मुंबई से दिल्‍ली तक की लंबी यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों एक दूसरे की बातों से इतने प्रभावित हुए कि एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद वर्ष 1985 में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज शादी के बंधन में बंधे।

जेसी जॉर्ज की किस सीट से हो सकती है दावेदारी?

गौरतलब है बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार का 2024 में कैंसर के चलते देहांत हो गया था। सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में आए और पटना सेंट्रल सीट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने। परिसीमन के बाद ये विधानसभा क्षेत्र कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।

कुम्‍हरार निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा के मौजूदा विधायक अरुण सिन्‍हा विधायक बीते कई चुनाव से अपना वर्चस्‍व बनाए हुए हैं और इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। लेकिन अब जब सुशील कुमार की पत्‍नी जॉर्ज ने आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की है तो उनके इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं कुम्‍हरार विधानसभा सीट के नेताओं ने सुशील कुमार की पत्‍नी को मौका देने की वकालत की है।

भाजपा प्रवक्‍ता ने दिया बड़ा संकेत

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता पंकज कुमार सिंह ने एबीपी न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में कहा, "सुशील मोदी जैसे जुझारू नेता की पत्‍नी का अपने पति के विधानसभा क्षेत्र पर दावेदारी करना जायज है। हम सभी कार्यकर्ता जेसी जॉर्ज के साथ हैं।" साथ ही उन्‍होंने कहा "जेसी जार्ज को चुनाव में उतारने का निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व करेगा।"

तो क्‍या मौजूदा विधायक अरुण सिन्‍हा का कटेगा टिकट?

क्‍या आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कुम्‍हरार सीट से विधायक अरुण सिन्‍हा का टिकट काट दिया जाएगा? इस सवाल पर पंकज कुमार सिंह ने कहा, "अरुण सिन्‍हा पार्टी कार्यकर्ता हैं, उन्‍हें टिकट दिया जाए या नहीं ये निर्णय तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व करेगा। ऐसे तो सुशील मोदी जी भी तो अपनी सीट छोड़कर गए थे तभी अरुण सिन्‍हा को मौका मिला।" उन्‍होंने कहा हो सकता है अरुण सिन्‍हा को और कोई बड़ा मौका दिया जाए, हालांकि कि आखिरी निर्णय पार्टी आलाकमान ही करेगा। Bihar: दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई दो FIR

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+