Bihar: दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई दो FIR, बोले- "ये सभी मेरे मेडल हैं"
FIR against Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार (15 मई 2025) को बिहार के दरभंगा दौरा करने पहुंचे। दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर अंबेडकर कल्याण छात्रावास कैंपस में बिना अनुमति के जबरन घुसकर कार्यक्रम करने और भीड़ जुटाने के आरोप के तहत दर्ज की गई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पहली एफआईआर ब्लॉक कल्याण अधिकारी खुर्शीद आलम द्वारा मजिस्ट्रेट को दिए गए आवेदन के आधार पर की गई। वहीं दूसरी एफआईआर जिला कल्याण अधिकारी आलोक कुमार की शिकायत पर लहेरियासराय थाना में दर्ज की गई है। राहुल गांधी समेत 20 लोगों और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा "मैंने वही कहा जो मुझे कहना था। मुझे शायद छात्रावास में इसलिए नहीं जाने दिया क्योंकि वहां पर गंदगी थी। मैंने प्रशासन से कहा कि अगर आप मुझे रोकना चाहते हैं, तो मुझे रोकें।" दरभंगा में दो एफआईआर दर्ज होने पर राहुल गांधी ने कहा "मेरे खिलाफ 30-32 मामले हैं। ये सभी मेरे लिए मेडल हैं। Bihar News: बिहार के सरकारी शिक्षक ने पाकिस्तान को लेकर लिखी ऐसी बात, संदेश देखते ही उड़े लोगों के होश
दरभंगा में राहुल गांधी ने बिताए 7 घंटे
बता दें गुरुवार को दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने शहर में लगभग सात घंटे बिताए इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पटना में फिल्म फुले की स्क्रीनिंग के दौरान एक सिनेमा हॉल में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
अनुमति के बिना छात्रावास में पहुंचे राहुल गांधी
वहीं अंबेडकर छात्रावास में पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति ना दिए जाने के बावजूद राहुल गांधी छात्रावास में पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिस से झड़प भी हुई जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस झड़प के बाद राहुल गांधी ने दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास कैंपस में सभा आयोजित की। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के दौरान डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लिए हुए हैं।
राहुल गांधी ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की पैरवी की
राहुल गांधी ने छात्रावास में आयोजित सभा में आरक्षणऔर जाति जनगणना पर बात की आरक्षण नीतियों की वकालत की। उन्होंने निजी विश्वविद्यालय कॉलेजों में आरक्षण लागू करने और वंचित समुदायों को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए 50% आरक्षण की सीमा को खत्म करने की पैरवी की। उन्होंने कहा "ये हमारी मांगें हैं और हम इन्हें पूरा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications