कौन है संजय यादव? जिनके कारण पिता लालू को किडनी दान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य से छोड़ा परिवार
Who is Sanjay Yadav? बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद यादव के परिवार में तूफान मचा हुआ है, जिसकी मुख्य वजह तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज को बताया जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हार के एक दिन बाद, पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और परिवार से से नाता तोड़ने का ऐलान किया।

बता दें ये वो ही संजय यादव हैं जिनके कारण लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार से बेदखल किया गया और अब घर की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और आरजेडी छोड़ दी है। ये वो ही बेटी है जिसने पिता लालू यादव को किडनी दान की थी। परिवार छोड़ने के का ऐलान करते हुए रोहिणी यादव ने कहा संजय यादव और रमीज ने ही उन्हें ऐसा करने को कहा था।
क्या संजय यादव ही हैं तेज प्रताप वाले "जयचंद'
लालू परिवार से बेदखल किए गए तेज प्रताप यादव लगातार संजय यादव को "जयचंद" करार देते रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए संजय यादव को "जयचंद" कहा, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
कौन हैं संजय यादव?
संजय यादव, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं, पिछले एक दशक से अधिक समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं। 24 फरवरी, 1984 को जन्मे संजय ने कंप्यूटर साइंस में एमएससी और एमबीए किया है। दिल्ली में तीन मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने के बाद, वे तेजस्वी के करीब आए और आरजेडी में लालू परिवार के बाद सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक बन गए।
तेजस्वी के राइट हैंड हैं संजय यादव
संजय डेटा विश्लेषण और राजनीतिक-सामाजिक समीकरणों को समझने में गहरी रुचि रखते हैं। ये तेजस्वी के बचपन के दोस्त है और तेजस्वी का दाहिना हाथ माना जाता है और पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका रही है। कहा जाता है कि दोनों की दोस्ती दिल्ली में शुरू हुई और समय के साथ गहरी होती गई।
राेहिणी आचार्य ने शेयर की थी ये पोस्ट
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।"












Click it and Unblock the Notifications