Bihar Election 2025: कौन है प्रीति किन्नर? जिन्हें प्रशांत किशोर ने भोरे सीट से दिया टिकट, क्या करती हैं काम
Bihar Election 2025 (Priti Kinnar Story): बिहार की सियासत में इस बार एक अलग तरह की लहर देखने को मिल रही है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा में आईं हैं - प्रीति किन्नर, जिन्हें गोपालगंज जिले की भोरे (SC) विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
जनसुराज ने इस कदम के जरिए न सिर्फ एक नया संदेश दिया है, बल्कि बिहार की राजनीति में समावेशिता की एक नई मिसाल भी पेश की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर ने प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाकर एक "सामाजिक संदेश" देने की कोशिश की है -कि राजनीति सिर्फ जाति और धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं प्रीति किन्नर।

Who is Priti Kinnar: कौन हैं प्रीति किन्नर?
प्रीति किन्नर, तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) समुदाय से आती हैं। प्रीति किन्नर की उम्र 41 साल है और उन्होंने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह पिछले दो दशकों से गोपालगंज के भोरे प्रखंड के कल्याणपुर इलाके में रह रही हैं और यहीं लोगों के बीच समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं। मूल रूप से वह सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की रहने वाली हैं। लेकिन समाजसेवा के जुनून ने उन्हें गोपालगंज से जोड़ दिया।
प्रीति का कहना है कि उन्होंने समाज के उस वर्ग के लिए काम किया है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए वे वर्षों से खड़ी रही हैं। स्थानीय लोग उन्हें "अपनों में से एक" मानते हैं, यही वजह है कि जनसुराज पार्टी ने उन पर भरोसा जताया।

गरीबों की मदद और बेटियों की शादी का जिम्मा खुद उठाया
प्रीति किन्नर का समाजसेवा का सफर साल 2008 से शुरू हुआ। उन्होंने देखा कि आसपास कई गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। तभी उन्होंने ठान लिया कि वे अपनी कमाई से इन बेटियों की शादी करवाएंगी। आज तक 27 से ज्यादा जोड़ों की शादी करवा चुकी हैं।
सिर्फ यही नहीं, कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों के बीच राशन और दवाइयां पहुंचाईं। किसी सड़क हादसे या आपदा में घायल या मृतक के परिवार को भी वे आर्थिक मदद देती हैं। यही कारण है कि भोरे इलाके में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है।
पशुपालन और समाज सेवा से जुड़ी हैं
राजनीति में सक्रिय होने से पहले प्रीति पशुपालन से जुड़ी रहीं। यही उनकी आमदनी का मुख्य जरिया भी है। लेकिन इस काम के साथ उन्होंने समाजसेवा को कभी छोड़ा नहीं। धीरे-धीरे उन्होंने स्थानीय पंचायतों, युवाओं और महिलाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई। पिछले चार वर्षों से वे राजनीति में सक्रिय हैं और अब जनसुराज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव की दावेदार हैं।

क्यों है भोरे सीट पर मुकाबला दिलचस्प?
भोरे विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और वर्तमान में यहां से बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (जेडीयू) विधायक हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में सुनील कुमार ने CPI (ML) उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को मात्र 462 वोटों के बेहद मामूली अंतर से हराया था। यानी सीट पहले से ही टक्कर वाली रही है।
अब जब जनसुराज ने यहां ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रीति किन्नर को उतारा है, तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। माना जा रहा है कि इस बार भोरे का चुनाव त्रिकोणीय होगा - जेडीयू, सीपीआई (एमएल) और जनसुराज के बीच।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications