Manoj Bharti: जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज भारती, जानिए उनके बारे में?

Manoj Bharti: राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने पटना में आधिकारिकतौर पर अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया। उनकी पार्टी का नाम 'जन सुराज' होगा। इस बात की घोषणा प्रशांत किशोर ने बुधवार 02 अक्टूबर को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक सभा के दौरान की।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी। प्रशांत किशोर कहा, मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। मनोज भारती दलित जाति से आते हैं। आइए जानते है कौन हैं मनोज भारती, जिन्हें बनाया या है बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष...

Manoj Bharti

कौन हैं मनोज भारती?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुबनी से आने वाले मनोज भारती की शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा नेतरहाट से की। उन्होंने आईआईटी कानपुर और आईआईटी दिल्ली से उन्होंने M.Tech की। इसके बाद उनका 1988 से IFS में सिलेक्शन हुआ। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में उनका शानदार करियर रहा है। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

मनोज भारती चार देशों में राजदूत रहे हैं। खबर के मुताबिक, मनोज भारती भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया में भारत के राजदूत थे। तिमोर लेस्ते में राजदूत नियुक्त होने से पहले भारती ने विदेश मंत्रालय में सचिव-प्रशासन के रूप में कार्य किया।

उन्होंने सितंबर 2015 से अक्टूबर 2018 तक यूक्रेन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। इससे पहले मनोज भारती ने बतौर IFS म्यांमार, तुर्की, नेपाल, नीदरलैंड और ईरान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। बता दें, मनोज भारती जन सुराज पार्टी के केवल कार्यकारी अध्यक्ष है।

मार्च में होगा नए अध्यक्ष का चुनाव
प्रशांत किशोर ने मनोज भारती को जन सुराज पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि अगल साल मार्च तक नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि हमने दलित अध्यक्ष इसलिए नहीं बनाया कि वो दलित है, बल्कि उन्हें इसलिए बनाया, क्योंकि वो सक्षम हैं।

जन सुराज में जात पात के नाम पर पद नहीं मिलता है, बल्कि उसके अनुभव और काबिल होने के आधार पर जगह मिलेगी। प्रशांत ने आगे यह भी कहा कि ये तो शुरुआत है...अभी आगे-आगे देखिए कैसे-कैसे चेहरे को आगे लाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+