IPS Soumya Mishra: कौन हैं ये लेडी सिंघम जो 22 साल में बनीं IPS? अब सौंपी गई VIP चीफ के पिता की हत्या की जांच
IPS Soumya Mishra: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव क्षत-विक्षत हालत में उनके बिरौल क्षेत्र में स्थित घर में मिला था।
पूर्व मंत्री के पिता हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई और जांच की जिम्मेदारी लेडी सिंघम के नाम से पहचानी जाने वाली आईपीएस काम्या मिश्रा (IPS Soumya Mishra) को सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये तेज-तर्रार आईपीएस काम्या मिश्रा?

Who is IPS Soumya Mishra? कौन हैं आईपीएस सौम्या मिश्रा?
आईपीएस काम्या मिश्रा वर्तमान समय में दरभंगा ग्रामीण की एसपी की कुर्सी संभाल रही हैं। इससे पहले इन्होंने पटना सचिवालय में डीएसपी की जिम्मेदारी संभाली है। डीएसपी सचिवालय की पोस्टिंग के दौरान काम्या मिश्रा ने कई बड़े केस की गुत्थी सुलाझाई और अपराधियों पर नकेल कसी। जिस वजह से इन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है।
Soumya Mishra ने 22 साल की उम्र में क्रैक की थी UPSC परीक्षा
काम्या मिश्रा ने महज 21 साल की उम्र में 2019 में यूपीएससी परीक्षा में 172 वीं रैंक हासिल की थी। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा ने की पहली पोस्टिंग हिमाचल कैडर में की गई थी लेकिन बाद में उन्हें बिहार कैडर में भेज कर यहां पोस्टिंग कर दी।
Soumya Mishra के पति कौन हैं?
काम्या मिश्रा ने 2021 में बिहार कैडर के आईपीएम अधिकारी अवधेश सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधी। आईपीएस अवधेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) बॉम्बे से इंजीनिरिंग में डिगी हासिल की है।
काम्या मिश्रा को सौंपी गई है पूर्व मंत्री के पिता के हत्या की जांच
बता दें काम्या मिश्रा को हत्याकांड की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस केस में पूर्व मंत्री के पिता जीतन सहनी की हत्या हुई है। हत्यारों ने उनकी ऐसी निर्मम हत्या की कि उनके क्षत विक्षत शव को देखकर हर किसी की रूंह कांप गई। जीतन सहनी की हत्यारों ने बहुत बुरी तरह से कई बार वार करके मौत के घाट उतारा था।
अब आईपीएस काम्या मिश्रा के सामने बिहार के इस हाईप्रोफाइल हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने के साथ हत्यारों को जल्द से जल्द जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications