कौन हैं BJP बिहार के नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बदलाव के पीछे जानें इनसाइड स्टोरी

Who is Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (25 जुलाई) देर रात सम्राट चौधरी को उनके पद से हटाकर दिलीप जायसवाल को बिहार की कमान सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह बदलाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर किया है।

पार्टी की तरफ से यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं, सम्राट चौधरी को पद से हटाने के पीछे यह बात सामने आई है कि उनके अध्यक्ष रहते हुए बिहार में पार्टी और NDA को कोई लाभ नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव के वक्त भी वे यादव, ओबीसी और कुशवाहा समुदाय के मतदाताओं को पार्टी की तरफ आकर्षित करने में सफल नहीं हो सके थे।

Dilip Jaiswal

वहीं, अब पार्टी ने यह जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल को दी है। आइए जानें कौन हैं दिलीप जायसवाल, जिन्हें पार्टी ने सौंपी है यह अहम जिम्मेदारी...

कौन हैं दिलीप जायसवाल?
दिलीप जायसवाल, मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले है और वैश्य समाज से आते हैं। वैश्य समाज के अलावा जायसवाल की सीमांचल में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते है। वर्तमान में जायसवाल नीतीश कुमार की सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री हैं। इतना ही नहीं, वे तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य हैं।

20 वर्षों तक जायसवाल ने किया BJP कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य
खबर के मुताबिक, 20 सालों तक दिलीप जायसवाल ने बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया हैं। वो सिक्किम भाजपा के प्रभारी भी रह चुके है। इतना ही नहीं, जायसवाल किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के एमडी भी हैं। जायसवाल ने पिछले दिनों अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर खलबली मचा दी थी।

जानें क्या है इस बदलाव के पीछे राजनीतिक कारण
उन्होंने 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारा निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केवल बिहार में ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के संगठन में बदलाव किए हैं। लेकिन, बिहार की राजनीति में हुआ यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल, अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले बीजेपी ने दिलीव जायसवाल को बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जायसवाल कलवार जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनकी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति राज्य में अपने 'वैश्य' वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+