Bihar Pride: कौन हैं बिहार के डॉ. रजनीश कांत, जिन्हें दुबई में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मानित किया गया

Asia Book Of Records: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई ऐसी भी चिकित्सा पद्धति है जिसमें बिना एक भी ख़ुराक दवा के बीमारी को जड़ से ठीक कर दिया गया हो? आप लोगों के ज़हन में यही बात आ रही होगी कि मुमकिन तो नहींस लग रहा, लेकिन ऐसा नहीं है, यह मुमकिन है।

बिहार के भोजपुर जिला बेगमपुरा मोहल्ले के रहने वाले चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट ऑस्टियोपैथ और कायरोप्रैक्टर डॉक्टर रजनीश कांत ऐसी ही चिकित्सा पद्धति से देश विदेश में लोगों का इलाज कर रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उन्होंने क्रांति का बिगुल फूंक दिया है।

Who is Bihari Dr Rajneesh Kant who was honored with Asia Book of Records in Dubai news in hindi

डॉक्टर रजनीश कांत को इन्हीं सभी उप्लब्द्धियों की वजह से विश्व की जानी मानी संस्था एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया है। डॉ. जय देसाई के हाथों कायरोप्रैक्टर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदानों के लिए दुबई के एक समारोह में सम्मानित किया गया।

डॉक्टर रजनीश कांत ने सम्मानित होने पर ABR संस्था का शुक्रिया अदा किया। वहीं अपनी चिकित्सा पद्धति फिजियोथेरेपी ऑस्टियोपैथ और कैरोपरैक्टर चिकित्सा के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर तरफ से इलाज कराकर निराश हो चुके लोगों का हम इस पद्धति से इलाज कर शत प्रतिशत ठीक कर घर भेजते हैं।

इसमें ना तो कोई दवा का इस्तेमाल होता है और ना ही किसी खास प्रकार की सर्जरी होती है। इस पद्धति से अब तक कमर दर्द, पैरों का दर्द, नसों का दर्द, गैस्ट्रिक, सार दर्द, पीठ दर्द, अपच जैसी कई प्रकार की बड़ी बीमारियों का सफल इलाज हो चुका है।

आपको बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के बेगमपुरा मुहल्ले जैसे छोटे जगह से आने वाले डॉक्टर रजनीश कांत बेहद कम उम्र में सफलता के शिखर पर पहुंच चुके हैं। कायरोप्रैक्टर पद्धति से अब तक उन्होंने देश विदेश में हजारों की तादाद में लोगों का इलाज किया है।

ग़ौरतलब है कि इस चिकित्सा पद्धति से बिहार में प्रत्येक महीने की पहली तारीख को 100 मरीजों का मुफ्त में इलाज करते हैं। समाज के गरीब तबके का मुफ्त में इलाज करने की वजह से डॉक्टर रजनीश कांत को सम्मानित किया गया है। वह अपने क्लिनिक पर पहुंचे हर मरीज़ों को उनकी स्थिति देखकर किसी भी वक्त इलाज करते हैं। बहुत कम समय में इन्होंने अधिक मरीजों का इलाज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+