कौन हैं बिहार कांग्रेस विधायक नीतू सिंह, जिन्होंने कहा-राहुल गांधी 50 साल की बूढ़ी को क्यों करेंगे फ्लाइंग किस

Neetu Singh Profile: 'राहुल गांधी को लड़कियों की कमी है क्या...? अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। वो 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे...?'' ये बयान बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया है। राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' विवाद पर विधायक नीतू सिंह का ये बयान चर्चाओं में आ गया है।

विधायक नीतू सिंह ने यह भी कहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसद में उठाए गए मुद्दे निराधार हैं। नीतू सिंह के इस बयान के बाद हर कोई कांग्रेस महिला नेता के बारे में ज्यादा जानना चाहता है। नीतू सिंह, अपने तेजतर्रार बयानों के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। आइए जानें विधायक नीतू सिंह के बारे में...?

Who is Neetu Singh

Who is Neetu Singh: कौन हैं विधायक नीतू सिंह

नीतू सिंह बिहार के नवादा की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक हैं। नीतू सिंह ने साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में नवादा की हिसुआ सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया। फिलहाल नीतीश कैबिनेट में महिला प्रतिनिधि के रूप में उनको मंत्री बनाने के नामों पर चर्चा चल रही है।

विरासत में मिली राजनीति

नीतू सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। नीतू सिंह के ससुर स्‍व. आदित्‍य सिंह मंत्री रह चुके हैं। नीतू सिंह विधायक बनने से पहले जिला परिषद अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। इनका खुद का राजनीतिक सफर लगभग दो दशकों का रहा है।

नीतू सिंह के ससुर स्‍व. आदित्‍य सिंह लगातार 28 सालों तक हिसुआ से विधायक थे। आदित्‍य सिंह राबड़ी सरकार में पशुपालन राज्य मंत्री भी बनाए गए थे। इलाके में आदित्‍य सिंह की पहचान एक दबंग नेता के तौर पर रही थी। साल 2005 में आदित्‍य सिंह भाजपा उम्मीदवार अनिल सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद फिर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

Who is Neetu Singh

जिला पंचायत सदस्य से MLA बनने तक का सफर

अपने जिंदगी में ही आदित्य सिंह ने बड़ी बहू नीतू सिंह को उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बनाया और राजनीति में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद 2010 में कांग्रेस के टिकट पर नीतू सिंह ने पहला चुनाव लड़ा था लेकिन उनको हार मिली।

साल 2011 में नीतू जिला परिषद का चुनाव भी हार गई थीं। उसके बाद साल 2015 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद नीतू सिंह को 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टिकट दिया और आखिरकर नीतू सिंह जीतीं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2020 विधानसभा चुनाव में लड़ने से पहले नीतू सिंह मुखिया बनने की भी सोच रही थीं। उन्होंने मुखिया पद पर उम्मीदवारी भी की थी। लेकिन फिर कांग्रेस ने उन्हें विधायक के लिए सीट दिया और वह विधायक बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+