तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा- देशभक्ति तय करने वाला कौन है ABVP
तेजस्वी ने गुरमेहर को सोशल मीडिया पर मिली धमकी और उस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि एबीवीपी के लोग किसी को भी देशद्रोही साबित करने पर तुल जाते हैं।
पटना। बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर मचे विवाद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी कौन है जो ये तय करेगा कि कौन राष्ट्रवादी है और कौन राष्ट्रद्रोही? उन्होंने कहा कि एबीवीपी को इसका कोई अधिकार नहीं है।

एबीवीपी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा, 'कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोही है ये तय करने वाला एबीवीपी कौन है? उसे किसने यह अधिकार दे दिया है?' तेजस्वी ने गुरमेहर को सोशल मीडिया पर मिली धमकी और उस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि एबीवीपी के लोग किसी को भी देशद्रोही साबित करने पर तुल जाते हैं। READ ALSO: गुरमेहर कौर पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान
इसके पहले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने गुरमेहर के समर्थकों को देश से बाहर फेंकने की बात कही थी। उन्होंने कहा, 'जो लोग गुरमेहर के समर्थन में हैं वो एक तरह से पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए।' बता दें कि गुरमेहर ने डीयू के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा को लेकर एबीवीपी के खिलाफ आवाज उठाई थी और आरोप लगाए थे। READ ALSO: ABVP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, आइसा समर्थकों पर हमले का आरोप












Click it and Unblock the Notifications