हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज बोले- गुरमेहर के समर्थकों को देश से बाहर फेंक देना चाहिए
अनिल विज का बयान ऐसे समय आया है जब एबीवीपी और बीजेपी पर जबरन राष्ट्रवाद थोपने का आरोप लगाया जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हुई घटना के बाद से स्थिति बिगड़ी है।
नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। अनिल विज ने कहा है कि जो लोग गुरमेहर कौर का समर्थन कर रहे हैं वो पाकिस्तान की हरकतों का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।

'देश से बाहर किए जाएं ऐसे लोग'
अनिल विज ने कहा, 'जो लोग गुरमेहर कौर का समर्थन कर रहे हैं वो सभी पाकिस्तान के समर्थक हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर कर देना चाहिए।' उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब एबीवीपी और बीजेपी पर जबरन राष्ट्रवाद थोपने का आरोप लगाया जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हुई घटना के बाद से स्थिति बिगड़ी है। READ ALSO: बच्चों की तस्करी के आरोप में बीजेपी की महिला नेता गिरफ्तार
गुरमेहर को मिली सोशल मीडिया पर धमकी
वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने एबीवीपी पर मारपीट का आरोप लगाया था। डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने भी एबीवीपी पर सवाल उठाए थे जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिलने लगी। गुरमेहर ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था कि उसके पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे देशद्रोही कहना शुरू कर दिया। READ ALSO: ABVP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, आइसा समर्थकों पर हमले का आरोप
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने गुरमेहर को पाकिस्तान समर्थक बताते हुए कहा कि वह देश विरोधी बातें कह रही है। उसका समर्थन करने वालों को भी देश से बाहर फेंक देना चाहिए।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications