Politics On Holidays: 'इसमें गलत क्या है?' सरकारी छुट्टियां घटाने पर पटना पहुंचकर बोले CM नीतीश कुमार
Politics On Holidays: बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी कम करने को लेकर सियासत तेज़ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता महागठबंधन सरकार पर ज़ुबानी हमला बोल रहे हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा से बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि 'नीतीश सरकार' विशेष समुदाय को खुश करने के लिए स्कूलों की छुट्टियों को कम किया है। नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है। मुमकिन है कि एक दिन बिहार में शरिया कानून भी लागू कर दिया जाए।

शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सरकारी स्कूलों में त्योहारी छुट्टियों की संख्या कम करने पर मीडिया से मुखातिब होतो हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा "बच्चों को शिक्षित करने में क्या बुराई है? हम चाहते हैं कि बच्चों को समय पर अच्छी शिक्षा मिले।"
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि छुट्टियों के मुद्दे उठाकर भाजपा सियासी माइलेज लेना चाहती है। क्योंकि आज तक बिहार में भाजपा यादव वोट बैंक को नहीं साध सकी है। हिदुत्व की सियासत करने वाली पार्टी को मौक़ा मिल गया है सरकार को हिंदू विरोधी दिखाने का, सरकार के इस फ़ैसले से शिक्षक संगठनों में भी नाराज़गी है।
शिक्षक वर्ग ने यहां तक कहा दिया है कि अगर सरकार अपने फ़ैसले वापस नहीं लेती है तो आगामी चुनाव में प्रदेश सरकार का बहिष्कार करेंगे। भाजपा को मौका मिल गया है कि इस मुद्दे को कैश कराते हुए महागठबंधन के वोट बैंक में सेंधमारी कर सके।












Click it and Unblock the Notifications