पप्पू का क्या होगा? लालू ने किया कांग्रेस नेता का प्लान फेल, पूर्णिया से टिकट काटे जाने पर क्या कहा?

लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने बड़ी उम्मीद से अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कराया था। लेकिन उनकी उम्मीदों को बीमा भारती के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। आरजेडी ने बीमा भारती को पूर्णिया से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

आरजेडी के इस कदम से पप्पू का प्लान फेल होता दिख रहा है। कांग्रेस में विलय के बाद भी पूर्णिया की सीट उनके हाथ से निकलती दिख रही है। आरजेडी ने यहां बीमा भारती के रूप में अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि 'दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा'

pappu-yadav-on-bima-bharti-candidature-from-purnia

पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी द्वारा हथिया लेने पर पप्पू यादव ने कहा कि ये कांग्रेस नेतृत्व समझेगी। लालू यादव, खड़गे साहब, सोनिया गांधी, राहुल जी, प्रियंका गांधी गठबंधन के शीर्ष नेता हैं। ये फैसला उनको करना है कि पूर्णिया से कौन उम्मीदवार होगा। हम तो दल को मजबूत करने के लिए आए हैं। हम एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस को मजबूत करने आए हैं।

पूर्णिया से चुनाव लड़ने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि ये नेतृत्व को तय करना है। हम तो जनता के बीच हैं। जनता को मैं भगवान मानता हूं। मैं जहां जाता हूं वहां जनता की भीड़ लग जाती है। पूर्णिया ने मुझे दिल से नहीं निकाला है।

पप्पू यादव ने कहा कि पिछले एक साल से मैं पूर्णिया में 'प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा' के तहत घूम रहा हूं।' उन्होंने कहा, "पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है. अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।"

इससे पहले बीमा भारती ने दावा किया था कि उन्हें पप्पू यादव को वह अपना भाई मानती हैं और उन्हें उनका समर्थन मिलेगा। इसके जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि मेरे लिए वो परिवार की बेटी की तरह है और वो हमेशा रहेगी। लेकिन रिश्ता अलग है विचारधारा अलग चीज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+