Bihar Weather Update: सितंबर में और कितने दिनों तक होगी बारिश, किसी के लिए राहत, तो किसी के लिए आफ़त
Bihar Weather Update News: पिछले तीन दिनों से बिहार में लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। धान की रोपनी में तेजी आई है और खेतों में पानी भरने से फसल पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि, राजधानी पटना समेत कई शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
किसानो को मिली राहत, नदियों का जलस्तर बढ़ा
पटना में रविवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। वहीं धान की रोपनी का प्रतिशत बढ़ा, सितंबर महीने में बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद। रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जैसे दक्षिणी जिलों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियों में पानी बढ़ गया। जलाशयों में पानी भरने से खेती के लिए सिंचाई की समस्या काफी हद तक कम हुई है।

कहां कितनी हुई बारिश?
पटना: 9.7 मिमी
वाल्मीकि नगर: 3.6 मिमी
छपरा: 4.2 मिमी
पुपरी: 3.5 मिमी
खगड़िया: 4 मिमी
अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश - जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, समस्तीपुर, नालंदा, बक्सर, सारण, पूर्वी चंपारण, सहरसा, बेगूसराय और रोहतास।
तापमान में आई गिरावट
बारिश से राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आई है।
पटना: 32.9°C
गया: 32.2°C
भागलपुर: 34.2°C
पूर्णिया: 34.1°C
मुजफ्फरपुर: 30°C
छपरा: 33.2°C
दरभंगा: 32.6°C
सुपौल: 31.4°C
जमुई: 34.9°C
औरंगाबाद: 34°C
खगड़िया: 35.6°C (सबसे अधिक)
पटना में जलजमाव से हाहाकार
बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं पटना शहर के कई इलाकों में जलजमाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दक्षिणी बाइपास की NH सर्विस लेन पर घंटों जाम लगा रहा। रामकृष्णा नगर, भोजपुर कॉलोनी, जगनपुरा, पूर्वी रामकृष्णा नगर, घरों में पानी घुस गया।
अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी (सेक्टर B), फुलवारी शरीफ हारून नगर में भारी जलभराव। गर्दनीबाग रोड संख्या 9 (नूतन राजधानी अंचल) पानी निकासी पूरी तरह से ठप है। नगर निगम ने कई जगहों पर अस्थायी पंप लगाकर पानी निकालना शुरू किया, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
अगले 2 से 3 दिनों तक पूरे बिहार में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। विशेषकर सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों में बारिश की अधिक संभावना है। सितंबर के महीने में बारिश की कमी की भरपाई हो सकती है, जिससे खरीफ फसल को फायदा मिलेगा।
बारिश ने बिहार के किसानों को बड़ी राहत दी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर में मानसून सामान्य रहेगा, जिससे खेती की रफ्तार तेज होगी। लेकिन पटना समेत शहरी इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना सबसे बड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications